{"_id":"649f3e6c72eb5b1153051545","slug":"prayagraj-education-news-allahabad-news-c-3-1-ald1035-166459-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 से 12 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 से 12 जुलाई तक
Sat, 01 Jul 2023 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा/ आंतरिक मूल्यांकन 10 से 12 जुलाई तक होगा। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को हाईस्कूल की आंतरिक मूल्यांकन की विषय वार अंकों की सूची व इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने वाले परीक्षक प्राप्तांक संबंधित ओएमआर शीट क्षेत्रीय कार्यालयों में 16 जुलाई तक जमा करानी होगी।
इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को प्रदेश के 96 केंद्रों पर होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों से परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा जिला मुख्यालय के राजकीय या अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कराई जाएगी। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट के लिए 18,400 और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 26,269 यानी कुल 44,669 विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।