{"_id":"5cd823b3bdec2207801a5ec1","slug":"prayagraj-disturbances-in-the-voter-list-silent-on-model-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मॉडल बूथों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मॉडल बूथों पर सन्नाटा
Sun, 12 May 2019 07:16 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 May 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Voter List
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 150 अधिक मॉडल बूथों पर रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में मतदाता बूथों से वापस हुए। यह हाल मॉडल बूथों का तो अन्य स्थानों के बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। पर्ची लेकर बूथों तक पहुंचे लोग भी वोट नहीं दे सके। कहीं वोटर लिस्ट से नाम गायब तो कहीं नाम है तो पर्ची और पहचान पत्र का झमेला रहा। अतिसंवेदनशील क्षेत्र नैनी के अरैल में वोटरों की लंबी लाइन लगी। यहां बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से बिना वोट दिए मायूस होकर लौटे।
सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र
शहर हो या देहात मतदान के दौरान केंद्रों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट मतदाताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोगों ने न केवल हंसते मुस्कराते सेल्फी ली बल्कि वहीं से सोशल मीडिया पर परिचितों को फोटो भी भेजी। सिविल लाइंस के दो कें द्रों पर सेल्फी के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा।
दिव्यांगों को नहीं मिली व्हील चेयर
शहर उत्तरी के आदर्श मतदान केंद्र भारत स्काउट एंड गाइड में दिव्यांगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां दो दिव्यांगों को काफी देर इंतजार के बाद भी व्हील चेयर मुहैया नहीं कराई जा सकी। पैदल बूथ तक जाने में असमर्थ लोगों को बिना मतदान के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
कहीं ईवीएम खराब तो कहीं कैमरा
मतदान के दौरान ईवीएम मशीनों के खराब होने की 12 शिकायतें दोपहर तक कंट्रोल रूम में दर्ज की गईं। चाका विकास खंड के तिगनौता गांव में सुबह सात बजे ही ईवीएम खराब हो गई। सूचना के बाद वहां 11 बजे जोनल मजिस्ट्रेट पहुंचे। तब मशीन ठीक कराने का काम शुरू किया गया। इस बीच वहां लोग धूप में लाइन लगाकर खड़े रहे। वहीं शहर पश्चिमी के आर मेमो विद्यालय अकबरपुर में बूथ संख्या 74 पर गलत कैमरा लगाया गया। शिकायत के बाद भी 12 बजे तक खराबी को दुरुस्त नहीं किया जा सका।
कड़क धूप से चटका सिर
मौसम के करवट न लेने से रविवार सुबह से ही सूरत तेवर में रहा। कड़ी धूप में वोट देने निकले लोग छांव तलाशते रहे। आम शिकायत थी कि धूप से सिर चटक रहा है। वहीं मौसम की मार वोटिंग की रफ्तार पर भी दिखी। शहरी इलाके के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर इक्का दुक्का लोग ही पहुंचे। इन क्षेत्रों में 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत क्रमश: 13 और 11 फीसदी ही रहा।