{"_id":"5f592ca68ebc3e43591a14d1","slug":"prayagraj-district-advocates-association-supports-the-movement-of-high-court-bar-allahabad-news-ald2858553173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad High Court News: हाईकोर्ट बार के आंदोलन को जिला अधिवक्ता संघ का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad High Court News: हाईकोर्ट बार के आंदोलन को जिला अधिवक्ता संघ का समर्थन
Thu, 10 Sep 2020 04:01 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
जिला अधिवक्ता संघ ने सरकार द्वारा शिक्षा अधिकरण और संपत्ति क्षति दावा अधिकरण का मुख्यालय लखनऊ में बनाए जाने का प्रबल विरोध किया है। अधिवक्ता संघ ने इस संबंध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है।
जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि संघ की एक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह यादव जीतू की अध्यक्षता में हुई। इसमें संपत्ति क्षति दावा अधिकरण और शिक्षा अधिकरण का कार्यालय लखनऊ में बनाए जाने का प्रबल विरोध किया गया।
बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रयागराज की गरिमा और उसके महत्व का संरक्षण करने के लिए अधिवक्ता कटिबद्ध हैं और इसके लिए आवश्यकता पड़ी तो वह सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे। बैठक में हाईकोर्ट द्वारा इस संबंध में चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा गया कि अधिवक्ता तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। बैठक में कार्यकारिणी के अली अहमद, पंकज तिवारी, वीरेंद्र कुमार पांडे, विकास शर्मा, मो. आरिफ, विकास तिवारी, जितेंद्र तिवारी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी के नरेंद्र देव पांडे, कृष्ण बिहारी तिवारी, उमाशंकर तिवारी, धारा सिंह, अखिलेश और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी शिक्षा अधिकरण और संपत्ति क्षति अधिकरण के मुख्यालय को लखनऊ में बनाए जाने का विरोध किया है और हाईकोर्ट बार द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है।