{"_id":"620164eed4217637aa13dd99","slug":"prayagraj-disgraced-railway-officer-by-making-private-photos-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : निजी तस्वीरें वायरल कर रेलवे अफसर को किया बदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : निजी तस्वीरें वायरल कर रेलवे अफसर को किया बदनाम
Mon, 07 Feb 2022 11:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:59 PM IST
सार
अफसर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले साल रेलवे कर्मचारी कृपाशंकर शुक्ला का बर्खास्त कर दिया गया था। आरोप लगाया कि वह इसी के चलते उन्हें व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे में तैनात एक रेलवे अफसर और उनकी पत्नी की निजी तस्वीरें वायरल कर उन्हें बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बर्खास्त कर्मचारी ही तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर यह काम कर रहा है। अफसर की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अफसर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले साल रेलवे कर्मचारी कृपाशंकर शुक्ला का बर्खास्त कर दिया गया था। आरोप लगाया कि वह इसी के चलते उन्हें व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहा है। सोशल मीडिया साइट्स से उनकी व उनकी पत्नी की निजी तस्वीरें चुराकर झूठी बातों के साथ वायरल कर रहा है।
विज्ञापन
भ्रामक बातें लिखकर निजी तस्वीरों को रेलवे अफसरों, कर्मचारियों व रिश्तेदारों को भेज कर परिवार की छवि धूमिल कर रहा है। यही नहीं, उन्हें भी लिंक भेज रहा है। आरोप यह भी है कि 31 जनवरी को आरोपी का एक साथी आरके पांडेय उनके घर आया और गालीगलौज करते हुए धमकी दी। कहा कि कृपाशंकर का बर्खास्तगी आदेश रद न होने पर जान से मार दिया जाएगा। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन