फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Dhoom in cinema halls regarding Kashmir files, also left Pushpa behind

प्रयागराज : कश्मीर फाइल्स को लेकर सिनेमा हालों में धूम, पुष्पा को भी पीछे छोड़ा

Mon, 14 Mar 2022 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 11:18 PM IST
सार

यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है, जिसकी हर तरफ चर्चा है। प्रयागराज के लोगों में भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। पीवीआर में कश्मीर फाइल्स के रोजाना 11 तथा स्टार वर्ल्ड में सात शो दिखाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Dhoom in cinema halls regarding Kashmir files, also left Pushpa behind
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

लंबे अंतराल के बाद सिनेमा हाल में दर्शकों की भीड़ उमड़ी है। कश्मीर फाइल्स को लेकर शहरियों में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म ने पुष्पा को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि सोमवार को भी सभी शो फुल रहे।

विज्ञापन





यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है, जिसकी हर तरफ चर्चा है। प्रयागराज के लोगों में भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। पीवीआर में कश्मीर फाइल्स के रोजाना 11 तथा स्टार वर्ल्ड में सात शो दिखाए जा रहे हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन दोनों हाल में सभी शो फुल रहे। बड़ी संख्या में लोगों को टिकट ही नहीं मिला। यही स्थिति सोमवार को भी रही।
विज्ञापन





ज्यादातर शो की एडवांस बुकिंग हो गई थी। यहां तक कि नाइट शो की भी सभी टिकट बिक गए थे। इससे पहले पुष्पा फिल्म को देखने के लिए दर्शक हाल में पहुंचे थे लेकिन कश्मीर फाइल्स ने इसे पीछे छोड़ दिया है। खास यह कि कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने से पहले बहुत शोर नहीं था लेकिन हाल में लगने के चार दिन बाद ही हर तरफ इसकी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





माउथ टू माउथ पब्लिसिटी को देखते हुए आने वाले दिनों में भी हाल में दर्शकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद की जा रही है। प्रभारी सहायक मनोरंजन कर अधिकारी अरविंद वर्मा का कहना है कि कोविड की तीसरी लहर के दौरान भी पुष्पा देखने के लिए लोग हाल में पहुंचे थे। कश्मीर फाइल्स ने पुष्पा को भी पीछे छोड़ दिया है।

Prayagraj: Dhoom in cinema halls regarding Kashmir files, also left Pushpa behind
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीब दो वर्ष बाद लौटी सिनेमा हाल में रौनक
कोविड संक्रमण की वजह से विगत दो वर्ष सिनेमा हाल बंद रहे और खुले भी तो दर्शक नहीं पहुंचे। इसकी वजह से सिनेमा हाल संचालकों को तो नुकसान हुआ ही, इससे जुड़े एक हजार से अधिक लोग बेरोजगार भी हो गए थे। ज्यादातर ने दूसरा काम शुरू कर दिया था। पुष्पा और अब कश्मीर फाइल्स की सफलता से इस उद्योग में फिर से रौनक लौट आई है। अक्षय कुमार बच्चन पांडेय जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में सिनेमा हाल संचालकों को यह क्रम आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।




कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किए जाने का भाजपाइयों ने किया स्वागत
पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में चल रही कश्मीर फाइल्स फिल्म को योगी सरकार द्वारा टैक्स फ्री कर दिए जाने भाजपाइयाें ने स्वागत किया है। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना राष्ट्रवादी सरकार की राष्ट्रवादी सोच है।




पार्टी नेता रितेश मिश्र आशु पंडित, आशुतोष धवल, जेपी द्विवेदी ने भी सरकार के इस निर्णय पर खुशी जताई। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यह एक फिल्म नहीं, बल्कि कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करने वाला मजबूत दस्तावेज है। भाजपा नेता कुंज बिहारी मिश्र, देेवेश सिंह, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, गिरजेश मिश्र ने भी कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किए जाने पर योगी सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed