{"_id":"61cc7ac99ad71d3ff66a366c","slug":"prayagraj-demonstration-in-company-bagh-fir-lodge-on-100-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कंपनी बाग में किया प्रदर्शन, 100 छात्रों पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कंपनी बाग में किया प्रदर्शन, 100 छात्रों पर मुकदमा
Wed, 29 Dec 2021 08:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:42 PM IST
सार
कंपनी बाग में 26 दिसंबर को गेट नंबर तीन पर 100 से अधिक की संख्या में छात्र इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। वे अंदर जाकर दरोगा भर्ती की पुन: परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरोगा भर्ती की दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर कंपनी बाग में प्रदर्शन करना छात्रों को भारी पड़ा। पुलिस ने छात्रों की भीड़ इकट्ठा करने वाले यूट्यूबर और करीब 100 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी बाग में 26 दिसंबर को गेट नंबर तीन पर 100 से अधिक की संख्या में छात्र इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। वे अंदर जाकर दरोगा भर्ती की पुन: परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे। सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका और कहा कि यहां किसी भी धरना प्रदर्शन पर रोक लगी है। जब लड़के नहीं माने तो पुलिस को सूचना दी गई। तब तक छात्र अंदर प्रवेश कर गए थे।
विज्ञापन
दरोगा गोविंद सिंह और पुलिस वाले पहुंचे तो लड़कों वहां से हटाया गया। बाद में दरोगा की तहरीर पर यूट्यूबर विनय पांडेय और 100 अज्ञात लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक यूट्यूबर विनय पांडेय ने अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर लड़कों को कंपनी बाग में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने की अपील की थी। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लड़के पहुंच गए।
विज्ञापन