फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Dead body of a contestant student found hanging from a noose inside the room

प्रयागराज : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दो छात्रों समेत तीन ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 21 Nov 2021 10:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Nov 2021 10:09 PM IST
सार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले दो छात्रों समेत गर्ल्स हॉस्टल की वार्डेन ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है न ही कमरे से कोई सुसाइड नोट ही बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj: Dead body of a contestant student found hanging from a noose inside the room
फांसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

थाना क्षेत्र के अरैल गांव में किराए का कमरा लेकर तैयारी कर रहे एक प्रतियोगी छात्र का शव रविवार दोपहर कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया।  

विज्ञापन


जौनपुर, मड़ियाहूं के मझगवा, भंवरास निवासी प्रद्युम्न दीक्षित (22) पुत्र दयाशंकर कोतवाली अंतर्गत अरैल गांव में बृजेश कुुमार पांडेय के यहां कमरा किराए पर लेकर रहता था। यहां वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार को उसके परिजन सुबह से ही उसे फोन कर रहे थे, लेकिन कोई उत्तर न मिलने पर बादशाहपुर निवासी उसका भांजा विष्णु पाठक उसके कमरे में पहुंचा। उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद है और पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिला रहा है।
विज्ञापन


इस पर उसने खिड़की से देखा तो उसके होश उड़ गए। प्रद्युम्न पंखे पर रस्सी के फंदे से लटक रहा था। उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। जानकारी पर वहां आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक ने बताया कि बगल में शनिवार को आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वह देर रात कमरे में आया था। वहीं मृतक के भांजे ने बताया कि 25 नवंबर को बैंक की परीक्षा थी, उसके प्रवेश पत्र के लिए परिजन उसे फोन कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पिता किसान हैं। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

फंदे से लटककर किशोर ने दी जान
उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक किशोर ने रविवार की दोपहर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर उतरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। जलालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का इकलौता बेटा विकास (16) रविवार दोपहर के समय दरवाजा अंदर से बंद करके छत में लगे चूल्ले से गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिवार के लोगों को आशंका हुई तो उन्होंने खिड़की से झांका। देखा कि विकास का शव फंदे से लटक रहा है। जिसे देख उनके होश उड़ गए। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच कर रही है।

प्राइवेट हॉस्टल की वार्डेन ने फांसी लगाकर जान दी
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के नया कटरा की रहने वाली रेखा ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर वाले शादी समारोह में गए थे। जब वे वापस लौटे तो घटना का पता चला। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर वाले भी कोई कारण नहीं बता पाए। नया कटरा के रहने वाले मातादीन की बेटी रेखा (28) पास में ही एक निजी महिला हॉस्टल में वार्डेन थी।

शनिवार की शाम घर वाले एक शादी समारोह में गए थे। रेखा को भी जाना था लेकिन उसने कहा था कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। इसके बाद घर वाले चले गए। देर रात जब वे वापस लौटे तो देखा रेखा ने दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। पुलिस को सूचना दी गई। कमरे से कोई सुसाइड नहीं मिला। घर वालों ने बताया कि रेखा ने कभी किसी विवाद के बारे में नहीं बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed