{"_id":"6680ff9002d77037400c5816","slug":"prayagraj-crime-no-trace-of-girl-kidnapped-from-daraganj-even-on-second-day-police-busy-in-search-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime : दारागंज से अपह्रत बच्ची का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime : दारागंज से अपह्रत बच्ची का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 30 Jun 2024 12:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:17 PM IST
सार
दारागंज में रहने वाले राजेश पटेल मूल रूप से जौनपुर के ऊंचगांव दद्दान गांव निवासी हैं। उनके तीन बच्चों में बड़ी नौ वर्षीय शिल्पा कक्षा चार में पढ़ती है। वह 23 जून की शाम चार बजे के करीब खेलने निकली और फिर लापता हो गई।
विज्ञापन
kidnap, बंधक, किडनैप
- फोटो : iStock
विस्तार
दारागंज के कच्ची सड़क से लापता नौ साल की बच्ची का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। पहले परिजनों ने बच्ची के लापता होने की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने जब छानबीन की तो चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है। लड़की लापता नहीं हुई है बल्कि उसका अपहरण किया गया है। एक व्यक्ति लड़की का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
दारागंज में रहने वाले राजेश पटेल मूल रूप से जौनपुर के ऊंचगांव दद्दान गांव निवासी हैं। उनके तीन बच्चों में बड़ी नौ वर्षीय शिल्पा कक्षा चार में पढ़ती है। वह 23 जून की शाम चार बजे के करीब खेलने निकली और फिर लापता हो गई। शाम छह बजे दारागंज थाने में सूचना दी गई और अगले दिन रात 11 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस खोजबीन में जुटी रही। दारागंज से लेकर शहर के अलग-अलग कोनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर भी जाकर खोजबीन की गई। इसी दौरान नैनी रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्ची लापता नहीं हुई बल्कि उसे अगवा किया गया।
विज्ञापन