{"_id":"612bc7938ebc3e7a191cb14d","slug":"prayagraj-crime-news-the-miscreants-shot-the-youth-going-on-the-bike-the-condition-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News : बाइक से जार रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News : बाइक से जार रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक
Sun, 29 Aug 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:14 PM IST
सार
रविवार की शाम सैयद बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सैयद को लगा कि दो युवक काफी देर से बाइक से उसका पीछा कर रहे हैं। उसने रफ्तार बढ़ाई तो पीछा करने वाले युवकों ने भी रफ्तार बढ़ा दी। गुड़िया का तालाब इलाके में पीछा कर रहे युवकों ने सैयद की बाइक को ओवरटेक किया और उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली मारी
विस्तार
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के गुड़िया का तालाब इलाके में रविवार की शाम बाइक से जा रहे सैयद अली को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगी तो सैयद बाइक समेत गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैयद ने फिलहाल किसी दुश्मनी के बारे में नहीं बताया है। ना ही वह हमलावरों के बारे में कुछ जानता है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
करेली के रहने वाले सैयद अली ने बीकॉम करने के बाद करामात की चौकी के पास चाय की दुकान खोली है।
रविवार की शाम सैयद बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सैयद को लगा कि दो युवक काफी देर से बाइक से उसका पीछा कर रहे हैं। उसने रफ्तार बढ़ाई तो पीछा करने वाले युवकों ने भी रफ्तार बढ़ा दी। गुड़िया का तालाब इलाके में पीछा कर रहे युवकों ने सैयद की बाइक को ओवरटेक किया और उसे गोली मार दी। गोली सैयद के पैरों में लगी और वह चीख मारकर गिर पड़ा। वहां भी लग गई, पुलिस को सूचना दी गई। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद वीरेंद्र यादव ने बताया कि सैयद उन लोगों को नहीं पहचानता था। ना ही उसकी किसी से इतनी दुश्मनी चल रही है कि कोई उसे गोली मार दे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
स्वास्थ्यकर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
एसआरएन अस्पताल में काम करने वाली कविता शुक्ला पीपल गांव स्थित एक हॉस्पिटल कैंपस में रहती हैं। रक्षाबंधन पर वह अपने मायके वाराणसी गई थीं। 26 अगस्त की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और 25 हजार नगद उड़ा दिए। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। चोर घर में जाते साफ-साफ दिख रहे हैं। धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।