Prayagraj Crime News : कोमा में गए बुजुर्ग का आक्सीजन मास्क निकाला, परिजनों से मारपीट
सिविल लाइंस स्थित एक अस्पताल में युवक ने कोमा में गए मरीज का आक्सीजन मास्क निकाल दिया। इतना ही नहीं घर वालों के साथ मारपीट की। परिवार की एक युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। घटना से अस्पताल में हंगामा मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित एक अस्पताल में युवक ने कोमा में गए मरीज का आक्सीजन मास्क निकाल दिया। इतना ही नहीं घर वालों के साथ मारपीट की। परिवार की एक युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। घटना से अस्पताल में हंगामा मच गया। डाक्टरों ने तुरंत मरीज का मास्क लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सिविल लाइंस में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सुलेम सराय धूमनगंज के रहने वाले एक परिवार के बुजुर्ग की तबियत काफी खराब थी। 26 जून को बुजुर्ग को गोविंद सिंह मेमोरियल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। कोमा में गए बुजुर्ग मरीज को आक्सीजन मास्क लगाया गया था। उसी समय उनके पड़ोस में रहने वाला ऋषभ कुशवाहा वहां पहुंचा और परिवार की एक युवती से अभद्रता करने लगा। उसे गालियां देने लगा।
परिवार वाले हक्के बक्के रह गए। युवती के भाई ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उसे पीटा और चश्मा तोड़ दिया। बहन ने बचाव करने की कोशिश की तो गला दबाकर उसके कपड़े फाड़ दिए। ऋषभ ने वहां तोड़फोड़ भी की। मरीज का ऑक्सीजन मास्क निकालकर फेंक दिया तो वह तड़पने लगे। शोरगुल सुनकर स्टाफ इकट्ठा हा गया। तुरंत दोबारा आक्सीजन मास्क लगाया गया। तब तक आरोपी ऋषभ कुशवाहा वहां से भाग निकला था।
वहां से निकलकर वह सीधा बुजुर्ग के सुलेम सराय स्थित घर गया और वहां युवती की मां को जान से मारने की धमकी दी। उधर कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। सोमवार को ऋषभ कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी ऋषभ कुशवाहा परिवार के एक युवती से पहले से बात करता था। सोमवार को उनमें कोई विवाद हो गया। इसके बाद उसने अस्पताल में जाकर मारपीट की और मरीज का आक्सीजन मास्क निकाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि ऋषभ के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ साथ हत्या के प्रयास की भी धारा लगी है। उसे आज ही जेल भेज दिया गया।