फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News: Moleem kidnapped, strangled, put acid

Prayagraj Crime News: मुनीम को अगवा कर चित्रकूट के जंगल में गला रेता, चाकू से वार कर डाल दिया तेजाब

Tue, 08 Sep 2020 01:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Sep 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime News: Moleem kidnapped, strangled, put acid
Crime Scene
औद्योगिक क्षेत्र के रेही कला गांव के रहने वाले एक मुनीम को कार सवार लोग अगवा कर चित्रकूट जनपद के बरगढ़ जंगल में ले गए। वहां पहले उसे जमकर पीटा गया, फिर गले पर चाकू से वार किया गया और आखिर में तेजाब डालकर जला दिया गया। उसे मृत समझकर अपहरणकर्ता जंगल में ही छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची बरगढ़ पुलिस ने देखा कि उसके सांसे चल रहीं हैं तो सीएचसी मऊ ले गए जहां से उसे एसआरएन हास्पिटल भेज दिया गया। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। अपहरण और हत्या के प्रयास के पीछे सूदखोरी के पैसे का विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में नैनी पुलिस ने नई बाजार के रहने वाले पिता-पुत्र और उनके वाहन चालक को हिरासत में लिया है
विज्ञापन


 औद्योगिक क्षेत्र के रेही कला गांव निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव (50) पुत्र संतोष कुमार श्रीवास्तव तीन भाइयों में बड़े हैं। वह औद्योगिक क्षेत्र के पतेवरा स्थित ईंट भट्ठे पर मुनीम हैं। साथ में खेती किसानी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। 22 साल का एक बेटा है, जो पढ़ाई कर रहा है। घरवालों के मुताबिक सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे वह घर से पतेवरा भट्ठे पर गए थे। वहां से दोपहर में 12 बजे के आसपास बाइक से ही नैनी बाजार में वसूली के लिए जा रहे थे। बरगढ़ पुलिस को दिए गए राजेश के बयान के मुताबिक जब वह जीसी कंपनी से आगे मेवालाल बगिया चौराहे के समीप पहुंचे, तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार से कुछ लोग आए और ओवर टेक करके रोक लिया।
विज्ञापन


बाइक वहीं सड़क किनारे खड़ी कराकर उन्हें कार में बैठा लिए। उसके बाद उन्हें मारते-पीटते हुए चित्रकूट जनपद के बरगढ़ थानांतर्गत छिनैती के जंगल में ले गए। वहां पर उन्हें पहले पीटा गया। फिर चाकू से गला रेत दिया। राजेश के शरीर पर कई अन्य वार भी किए गए। जब वह वहीं गिरकर तड़पने लगे तो अपहरण करने वालों ने उनके ऊपर तेजाब डाल दिया। तब तक चरवाहों व गांववालों की नजर पड़ गई। सब दौड़े तो अपहरणकर्ता भाग निकले। उसके बाद पुलिस पहुंची और राजेश को सीएचसी मऊ ले गई। जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ नृपेंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद चीजें स्पष्ट होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये व मोबाइल छीनने का भाई ने लगाया आरोप

राजेश कुमार श्रीवास्तव के अधिवक्ता भाई सत्यम श्रीवास्तव ने बताया कि नैनी नई बाजार के पिता-पुत्र और उनके चालक ने उनका अपहरण किया। बरगढ़ के जंगल में ले जाकर चापड़ से वार किया और फिर तेजाब डाल दिया। उसी दौरान चरवाहों व गांव वालों ने देख लिया। शोर मचाया तो अपहरणकर्ता छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सत्यम श्रीवास्तव का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उनके भाई राजेश कुमार श्रीवास्तव के पास भट्ठे की वसूली के एक लाख रुपये व मोबाइल भी छीन लिया है।
  • चित्रकूट के अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय मौके पर गए थे। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। घटनास्थल भी स्पष्ट नहीं है। पैसे के लेनदेन का मामला हो सकता है, जांच चल रही है। -आशुतोष मिश्रा एसपी क्त्रसइम/प्रभारी एसपी यमुनापार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed