{"_id":"5f11fafc8ebc3e63bc3cc067","slug":"prayagraj-crime-news-jhusi-news-ald281309370","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
prayagraj crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवेलिया के संगम विहार कालोनी में हुई वारदात, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
झूंसी। थाना क्षेत्र के हवेलिया की संगम विहार कालोनी में दो दिन पहले शातिर चोरों ने दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के आभूषण पार कर दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी के देर शाम को लौटने पर हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना से कालोनी के लोग भी सकते में थे।
थाना क्षेत्र के हवेलिया संगम विहार कालोनी निवासी अजीत कुमार यादव लैब टेक्नीशियन है। रोज की तरह बुधवार की दोपहर तकरीबन एक बजे वह मकान पर ताला बंदकर शहर स्थित अस्पताल के लैब चला गया। इसी बीच शातिर चोर वहां पहुंचे तथा सूने मकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए।
इसके बाद शातिर चोरों ने पूरे मकान को इत्मिनान से खंगाला। शातिर चोरों ने लोहे की आलमारी का ताला तोड़कर भीतर रखा तकरीबन बीस हजार रुपये नकद और तीन लाख की कीमत के आभूषण पार कर दिए। शातिर चोर मकान में लगा एलईडी टीवी और लैपटॉप भी उठा ले गए। शाम तकरीबन सात बजे भुक्तभोगी घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गया। मकान के भीतर गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कीमती सामान भी गायब थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया। दिनदहाड़े हुई चोरी से कालोनी के लोग भी सकते में थे।