फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj crime news

महज डेढ़ घंटे में चोरों ने उड़ाया था एक करोड़ का माल

Wed, 29 Jul 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
prayagraj crime news
prayagraj crime news
कपड़ा व्यवसायी के घर चोरी करने वालों का सुराग नहीं
विज्ञापन

प्रयागराज। कैंट के अशोक नगर में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी अरविंद सिंह अरोड़ा के घर से चोरों ने लगभग एक करोड़ का माल उड़ाया था। इसमें चार लाख नगद व करीब दो किलो सोने के गहने शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह कि पूरी वारदात महज डेढ़ घंटे की भीतर अंजाम दी गई। फिलहाल दूसरे दिन भी चोरों का सुराग हासिल नहीं हो सका है।
सिविल लाइंस में कपड़ों की दुकान चलाने वाले अरविंद को घटना की जानकारी तब हुई थी जब वह रात नौ बजे के करीब घर पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक, इसमें बताया गया कि घर से करीब चार लाख नगद व दो किलो सोने के गहने गायब हैं। उधर जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि दो चोर चहारदिवारी फांदकर घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन

एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरों ने महज डेढ़ घंटे के भीतर करीब एक करोड़ का माल पार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, शाम करीब चार बजे चोर घर में दाखिल हुए। करीब 5.25 मिनट पर वह घर से बाहर जाते नजर आए हैं। इसका मतलब महज डेढ़ घंटे के भीतर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद बदमाशेां का कोई सुराग नहीं हासिल हो सका। पुलिस का कहना है कि उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नौकर हिरासत में
कपड़ा व्यापारी अपनी पत्नी के साथ अशोक नगर स्थित मकाने मेें रहते हैं जबकि उनके बेटे सिविल लाइंस में। व्यापारी के घर पर तीन नौकरों का आना जाना होता है। हालांकि वह दोपहर तक काम खत्म करने के बाद वापस चले जाते थे। पुलिस ने फिलहाल पूछताछ के लिए तीनों नौकरों को हिरासत में लिया है। हालांकि अब तक की पूछताछ में वह खुद को निर्दोष ही बता रहे हैं। सीओ वृजनारायण सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed