{"_id":"5f4feff68ebc3e537c5c9671","slug":"prayagraj-crime-news-allahabad-news-ald2852160102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: जिम ट्रेनर से मारपीट करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: जिम ट्रेनर से मारपीट करने वाला गिरफ्तार
Thu, 03 Sep 2020 06:00 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। करेली में जिम ट्रेनर से मारपीट करने वाले उत्कर्ष सिंह उर्फ बॉबी को करेली पुलिस ने बुधवार को लाल कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। बॉबी के खिलाफ रिपोर्ट तो एक हफ्ते पहले दर्ज हुई थी, लेकिन मंगलवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई।
पीड़ित लड़की के जिम में एक युवती आती थी। दोनों में कुछ बात हो गई तो युवती अपने भाई उत्कर्ष सिंह बॉबी को बुला लाई। दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ फिर बॉबी ने जिम ट्रेनर को जमकर पीट दिया। पूरी घटना मोबाइल में रिकार्ड कर ली गई थी। इसके बाद युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन मंगलवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो करेली पुलिस से तुरंत कार्रवाई को कहा गया। इंस्पेक्टर करेली अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि बॉबी को बुधवार शाम लाल कालोनी से पकड़ा गया। जिम ट्रेनर ने बताया कि बॉबी उसे पहले भी परेशान करता था। उसकी तहरीर पर बॉबी के खिलाफ मारपीट की धाराओं के साथ छेड़खानी और हत्या के प्रयास की धाराएं भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
कारोबारी ने बताया, कार्बाइन भी थी अपहर्ताओं के पास
प्रयागराज। भाजपा नेता पूनम संत के बेटे और कारोबारी अनुराग संत ने आईजी रेंज केपी सिंह से शिकायत की है कि उनका अपहरण जिन लोगों ने किया था, उनके पास कार्बाइन भी थी। अपहर्ताओं ने कार्बाइन सटा दी थी और उसके पिछले हिस्से से उन्हें बुरी तरह से मारा था। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट भले ही दर्ज कर ली है लेकिन न तो कार्बाइन का पता लगा और न ही सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।