{"_id":"681222f0a0ae0cacd80f4e98","slug":"prayagraj-crime-elderly-couple-was-murdered-for-outstanding-20-thousand-rupees-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime : बकाया 20 हजार रुपये के लिए की गई थी वृद्ध दंपती की हत्या, आरोपी राजमिस्त्री गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime : बकाया 20 हजार रुपये के लिए की गई थी वृद्ध दंपती की हत्या, आरोपी राजमिस्त्री गिरफ्तार
Wed, 30 Apr 2025 06:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:47 PM IST
सार
नैनी में वृद्ध दंपती की हत्या की खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस के अनुसार 20 हजार रुपये बकाए के विवाद में दंपती की हत्या राजमिस्त्री ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर कर लिया है।
विज्ञापन
श्यामबाबू, राजमिस्त्री।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नैनी के एडीए कॉलोनी में वृद्ध दंपती की हत्या राजमिस्त्री ने 20 हजार रुपया बकाया न मिलने पर की थी। आरोपी राजमिस्त्री श्यामबाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह औद्योगिक थाना क्षेत्र के चटकहना गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया। मीडिया के सामने आरोपी को पेश किया गया। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद घर में किसी तरह की लूटपाट नहीं की गई थी। छानबीन में घर में रखे गहने व नगदी सुरक्षित मिले।
विज्ञापन
नैनी एडीए निवासी अरुण श्रीवास्तव (66) और उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव (60) की सोमवार को अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। हत्या के समय सिर्फ यही दोनों घर में मौजूद थे। पड़ोसियों के सूचना पहुंची पुलिस दोनों को इशारा अस्पताल लाई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी। मोबाइल कॉल और सीसीटीवी फुटेज आदि साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन