फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Bloody conflict between brothers in land dispute, murder of sister-in-law

Prayagraj Crime: जमीन के विवाद में भाइयों में खूनी संघर्ष, भाभी की हत्या

Thu, 09 Jul 2020 11:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime: Bloody conflict between brothers in land dispute, murder of sister-in-law
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

मऊआइमा थाना क्षेत्र के गंसियारी गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में एक ही परिवार घर में खूनी संघर्ष हो गया। दो भाईयों ने अपने सगे भाई एवं भाभी को लाठी-डण्डे से इतना पीटा कि भाभी की मौत हो गई। भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। फिलहाल घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन


मऊआइमा रामनगर गंसियारी गांव निवासी स्व. शंकर लाल सरोज के तीन पुत्र है। तीन पुत्रों में सबसे बड़ा राज कुमार, वीरेंद्र कुमार एवं सबसे छोटा पुत्र अमित कुमार है। बताया जाता है कि जमीन को लेकर अक्सर विवाद भाइयों के बीच में चला आ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की रात फिर विवाद हो गया। इस दौरान भाईयों के बीच जमकर लाठियां चलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भाइयों के बीच हो रही मारपीट में राज कुमार एवं उसकी पत्नी संगीता (45) गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर तड़पने लगी। कुछ देर बाद संगीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों आरोपी दोनों भाई मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने घायल राज कुमार को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया। साथ ही संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में राजकुमार के पुत्र राम किशुन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुमार एवं अमित कुमार सरोज पर हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

Prayagraj Crime: Bloody conflict between brothers in land dispute, murder of sister-in-law
Crime - फोटो : Twitter

घटना से घर में कोहराम, पुलिस की लापरवाही से हुई घटना

मऊआइमा। राजकुमार के दो पुत्रों में राम किशुन एवं कन्हैया लाल हैं। घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा रहा। ग्रामीणों के मुताबिक 5 जुलाई को मऊआइमा एवं रामफल इनारी चौकी की पुलिस ने मामले में संजीदगी दिखाई होती तो शायद घटना न होती।

ग्रामीणों ने बताया कि 5 जुलाई को मऊआइमा एवं रामफल इनारी पुलिस चौकी पहुंचकर नामजद आरोपियों में वीरेंद्र सरोज एवं अमित सरोज ने बड़े भाई राज कुमार पर पिता की सपंत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस मामले की तहरीर पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

जिसके चलते बुधवार की रात भाइयों के बीच जमकर मारपीट के दौरान संगीता की मौत हो गई। बताया कि भाइयों के बीच कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की मांग करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed