{"_id":"5d62e6b28ebc3e01586ee1c6","slug":"prayagraj-crime-allahabad-news-ald253086759","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज हत्याकांडों के खुलासे में पुलिस नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज हत्याकांडों के खुलासे में पुलिस नाकाम
विज्ञापन
Prayagraj crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊआइमा में बैंक मैनेजर की हत्या अब भी बनी हुई है राज
करेली में होमगार्ड की मां की हत्या में भी पुलिस खाली हाथ
प्रयागराज। जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांडों के खुलासे में पुलिस नाकाम है। मऊआइमा में बैंक मैनेजर हत्याकांड के आरोपी अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं तो करेली में होमगार्ड की मां की सनसनीखेज हत्या में भी पुलिस खाली हाथ है। ऐसे कई मामले हैं जिनमें पुलिस ही नहीं बल्कि क्राइम ब्रांच की तेजतर्रार टीम भी अब तक फेल ही साबित हुई है।
1- बैंक मैनेजर को सरेराह मारी थी गोली
मऊआइमा के बांका जलालपुर में बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की 19 जुलाई को सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अब तक हत्या की सुपारी देने वाला दिलबहार नहीं पकड़ा जा सका है। बता दें कि पुलिस ने इश्तियाक नाम के बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर दावा किया था कि उसे व उसके तीन साथियों को सुपारी दिलबहार ने दी। हालांकि हत्या की वजह पूछने पर पुलिस यही कहती रही कि यह दिलबहार के पकड़े जाने पर ही पता चलेगा। एसपी गंगापार नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दिलबहार की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
2- चेहरे पर 17 वार कर की गई थी वृद्धा की हत्या
करेली के जीटीबी नगर में रहने वाली हसीमुन निशा की हत्या 22 जुलाई को उसके घर के भीतर ही कर दी ग्रई थी। धारदार हथियार से 17 वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। महीने भर से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन पुलिस अब तक हत्यारे का सुराग तो छोड़िए, घटना की वजह का भी पता नहीं लगा सकी है। यह हाल तब है जब मृतका का बेटा शकील करेली थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात है। करेली पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
3- ईंट से सिर कूचने के बाद तेजाब से जलाया था चेहरा
धूमनगंज के मधुबन बिहार कॉलोनी में सात अगस्त को सुल्तानपुर के इमरान की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने तेजाब डालकर उसका चेहरा भी जला दिया था। घरवालों ने मामले मेें दो दोस्तों मोहम्मद व सोनू को नामजद कराया। लेकिन आज तक पुलिस उनका पता नहीं लगा सकी है। धूमनगंज पुलिस पूछने पर हर बार की तरह यही कहती रही कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
4- हत्या के बाद मिट्टी में दबा दिया था सिर
सोरांव के सरायदीना गांव में 13 मई को घर लौटे रहे मतदान अधिकारी आशीष कुमारी तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। ईंट-पत्थर से सिर कूंचने के बाद हत्यारों ने सिर मिट्टी के नीचे दबा दिया था। सोरांव के लहुरी निवासी मृतक सिंचाई विभाग में कर्मचारी था और 12 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इसके बाद 13 मई की सुबह उसकी मौत की खबर घर पहुंची। पुलिस अब तक इस मामले में खाली हाथ है। सोरांव पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
ऐसे जितने भी मामले हैं उन के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। संबंधित थानेदारों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। मैं खुद ऐसे मामलों की मॉनिटरिंग कर रहा हूं।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी