{"_id":"65761ba893aca88c090cfdfa","slug":"prayagraj-crackdown-on-white-collar-builders-close-to-ashraf-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : काली कमाई में शामिल अशरफ के करीबी सफेदपोश बिल्डरों पर कसेगा शिकंजा, जल्द होने वाली है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : काली कमाई में शामिल अशरफ के करीबी सफेदपोश बिल्डरों पर कसेगा शिकंजा, जल्द होने वाली है पूछताछ
Mon, 11 Dec 2023 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Dec 2023 04:10 AM IST
सार
इसी सिंडीकेट ने गौसपुर कटहुला इलाके में 90 बीघा जमीन में प्लॉटिंग कर उसे बेच दिया था। जानकारी होने पर पीडीए ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर एफआईआर दर्ज कराई थी। इस सिंडीकेट की जांच ईडी और ऑपरेशन ऑक्टोपस की टीम कर रही है।
विज्ञापन
Black Money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक के भाई अशरफ ने जमीन के धंधे और काली कमाई को सफेद करने के लिए सफेदपोश बिल्डरों का एक सिंडिकेट बनाया था। इसी सिंडीकेट ने गौसपुर कटहुला इलाके में 90 बीघा जमीन में प्लॉटिंग कर उसे बेच दिया था। जानकारी होने पर पीडीए ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस सिंडीकेट की जांच ईडी और ऑपरेशन ऑक्टोपस की टीम कर रही है। मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि सिंडिकेट में इन्कम टैक्स विभाग का एक अफसर भी शामिल है। सिंडिकेट की जितनी कंपनियां हैं, सबका पता इनकम टैक्स अफसर के घर का है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही विस्तृत पूछताछ होगी।
विज्ञापन
ईडी ने अतीक अहमद गिरोह के करीबी बिल्डरों और ठेकेदारों के साथ बड़े व्यापारियों के घर कुछ महीने पहले छापा मारा था। लूकरगंज के रहने वाले अतुल द्विवेदी के घर छापे में ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। पता चला कि अतुल और उसके पार्टनरों ने पांच कंपनियां बनाई हैं। इन पांचों का पता नोएडा स्थित एक घर का है।
विज्ञापन
आगे की जांच में पता चला कि वह घर इनकम टैक्स विभाग के एक अफसर का है। वहीं, अतुल द्विवेदी का एक बिजनेस पार्टनर है, जिसकी पत्नी ने एक बार अशरफ की जमानत ली थी। ईडी और ऑपरेशन ऑक्टोपस की टीम को सारे दस्तावेज मिल चुके हैं। अब जल्द ही इन लोगों से पूछताछ की जाएगी। अब तक की जांच से यह तय हो चुका है। इन कंपनियों के निदेशकों के अशरफ से संबंध थे। वे अशरफ के नाम पर ही बड़ी-बड़ी प्लॉटिंग करते थे।
अशरफ की काली कमाई को सफेद करने की भी जिम्मेदारी इसी सिंडिकेट की थी। इनकम टैक्स अफसर के बारे में बताया जा रहा है कि अतुल द्विवेदी का एक पार्टनर उसका रिश्तेदार है। उसी के माध्यम से इनकम टैक्स अफसर इस सिंडिकेट के संपर्क में आया। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस सिंडिकेट ने कहां-कहां प्लॉटिंग की है। अशरफ की कितनी काली कमाई को यह सिंडिकेट सफेद कर चुका है। अफसरों का कहना है कि पूछताछ करने से पहले पुलिस दस्तावेजों को जुटा रही है। इसके बाद सिंडिकेट के सभी मेंबर से पूछताछ की जाएगी।
आयशा नूरी की बेटी के खिलाफ जुटाए जा रहे सुबूत, हो सकती कार्रवाई
अतीक की बहन आयशा नूरी की बेटी के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर में पनाह लेने गया था। सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम का स्वागत करते आयशा का पति डॉ. अखलाक दिख रहा था। फुटेज में आयशा की बेटी भी गुड्डू की आवभगत करते दिखी थी। घटना के बाद आयशा और उसकी बेटी प्रयागराज भी आई थीं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। आयशा को जब नामजद किया गया तो उसकी बेटी भी साथ में ही फरार हो गई थी। बताया जा रहा है कि आयशा की बेटी के साथ अतीक के बेटे असद का निकाह भी होना था। दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। पुलिस का कहना है कि आयशा की बेटी के खिलाफ साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
आयशा के बाद अब शाइस्ता और अरमान के खिलाफ भी होगी कुर्की की कार्रवाई
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर रही है। आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर की कुर्की के बाद अब पुलिस अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अरमान के खिलाफ भी जल्द ही कुर्की की कार्रवाई करेगी।