{"_id":"5f99c6ec37668d5db546bae6","slug":"prayagraj-corona-update-relief-94-new-covids-infected-127-recovered-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: राहत: 94 नए कोविड संक्रमित, 127 हुए स्वस्थ, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: राहत: 94 नए कोविड संक्रमित, 127 हुए स्वस्थ, एक की मौत
Thu, 29 Oct 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बुधवार को राहत देने वाली रही। 4786 लोगों के सैंपल कोविड जांच को लिए गए। वहीं 94 नए कोविड पॉजिटिव चिह्नित किए गए। कोरोना को 127 लोगों ने मात दी। उपचार के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया गया है, लेकिन संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को सिर्फ 94 लोग जांच के बात कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 127 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। इनमें 102 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। 25 संक्रमितों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। विभिन्न कोविड अस्पतालों में 131 संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या न्यूनतम स्तर पर 1330 पर आ गई है। एक संक्रमित की मौत के बाद कोविड से मरने वालों की संख्या 313 हो गई है। इससे पहले तीन दिन कोरोना मृत्यु शून्य थी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. सहाय ने बताया कि संक्रमितों में एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षक, अधिवक्ता, रेलवे के एक लोको पायलट, इफ्को के डिप्टी मैनेजर, फूलपुर थाने में तैनात एक एसआई, एडीए के इंजीनियर, जीजीआईसी की शिक्षिका आदि शामिल हैं। नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने लोगों से अपील की है कि खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो तत्काल कोविड जांच कराएं। अभी सतर्कता बहुत जरूरी है, इसलिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, बार-बार हांथ धोने के साथ उचित दूरी बनाए रखें।

बेली ब्लड बैंक कर्मचारी, चार बैंक अफसर संक्रमित
बुधवार को कोरोना संक्रमितों की सूची में सर्वाधिक बैंक अफसर शामिल हैं। वहीं बेली ब्लड बैंक के मेडिकल अफसर, हाईकोर्ट के एक सेक्शन आफीसर, न्यायामूर्ति के पीआरओ की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फूलपुर ग्रामीण बैंक के पीओ, एबीआई सिविल लाइंस शाखा के प्रबंधक, ग्रामीण बैंक हंडिया के पीओ, एबीआई मेजा शाखा के प्रबंधक, बीओबी के रिकवरी अफसर संक्रमितों में शामिल हैं।