फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में मिले रिकॉर्ड 114 नए संक्रमित मिले, तीन की मौत से मचा हड़कंप

Sun, 26 Jul 2020 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jul 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Record in Prayagraj Newly Infected- stirring up three deaths
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना ने एक बार फिर नया रिकार्ड बनाया। रविवार को 114 नए संक्रमित मिले हैं जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले तीनों शहर के ही हैं। जबकि संक्रमित होने वाले पूरे जिले से हैं। इसके पहले 23 जुलाई को कोरोना ने रिकार्ड बनाया था।


उसे दिन 110 नए संक्रमित मिले थे। लगातार मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ रही हैं। हालांकि, संख्या बढ़ने वालों के साथ रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है। सीएमओ के अनुसार रविवार को 41 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
Prayagraj Corona Update: Record in Prayagraj Newly Infected- stirring up three deaths
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिन लोगों की रविवार को मौत हुई वो 60 से अधिक उम्र के हैं। दो लोगों को बीपी, शुगर की समस्या थी जबकि एक व्यक्ति को अस्थमा था। जीरो रोड रोड निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत हफ्ते भर पहले खराब हुई थी। 23 जुलाई को एसआरएन में भर्ती हुआ था। जबकि, 63 वर्षीय झूंसी निवासी 25 जुलाई को ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसआरएन आया था।

Prayagraj Corona Update: Record in Prayagraj Newly Infected- stirring up three deaths
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसके अलावा मीरापुर के 65 वर्षीय व्यक्ति 16 जुलाई से ही एसआरएन के कोविड वार्ड में भर्ती थे। तीनों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रशासनिक अफसरों ने तीनों का फाफामऊ में अंतिम संस्कार करा दिया। इन तीनों के साथ ही अब जिले में कोविड से मरने वालों की संख्या 54 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Record in Prayagraj Newly Infected- stirring up three deaths
prayagraj news - फोटो : prayagraj

हालांकि सीएमओ के अनुसार ये आंकड़े 48 ही हैं। इसके अलावा एसआरएन में रविवार को आठ संदिग्धों को भर्ती किया गया है। सभी की जांच कराई गई है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को तीन सौ से अधिक लोगों ने स्क्रीनिंग कराई है।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Record in Prayagraj Newly Infected- stirring up three deaths
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, सीएमओ के मुताबिक 114 लोगों के पॉजिटिव आने के बाद जिले में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 1578 हो गई है। जबकि 832 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। 698 एक्टिव केस हैं। 1321 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 1991 लोगों का स्वाब सैंपल कलेक्ट किया गया है।

प्रतापगढ, भदोही के भी एक-एक व्यक्ति की मौत

एसआरएन में प्रतापगढ़ और भदोही के भी एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रतापगढ़ का युवक पल्टन बाजार का है जबकि भदोही का युवक नागरपुर इलाके का है। इन दानों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने फाफामऊ स्थित घाट पर ही अंतिम संस्कार करा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed