फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Investigation reduced, more infected, six dead

Prayagraj Corona Update: जांच हुई कम, संक्रमित मिले ज्यादा, छह की मौत

Mon, 17 May 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 May 2021 01:14 AM IST
सार

  • रविवार को जिले में कुल 8137 लोगों की हुई कोरोना जांच, 174 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Investigation reduced, more infected, six dead
कोरोना की जांच कराती महिला - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना का संक्रमण एक दिन पहले के मुकाबले रविवार को ज्यादा देखने को मिला। जांच भी कम लोगों की ही हुई थी। उसके मुकाबले नए संक्रमित ज्यादा मिले। इसके अलावा कोरोना से छह लोगों की मौत हो गई। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 490 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसमें से 40 लोगों को अस्पतालों से छुटटी दी गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले में कुल 8137 लोगों की कोरोना की जांच हुई है। उसमें से 174 नए संक्रमित मिले है। इसमें 27 लोगों में एंटीजन जांच से पुष्टि हुई है जबकि 93 आरटीपीसीआर में संक्रमित मिले। 54 लोग ट्रूनॉज में पॉजिटिव आए हैं। इसमें एंटीजन जांच सबसे अधिक 4525 लोगों की, आरटीपीसीआर 3233 लोगों की और बाकी ट्रूनॉट और निजी लैबों में जांचे हुई हैं। संक्रमित आने वाले तकरीबन 20 फीसदी लोगों को सांस लेने के साथ अन्य तकलीफों के चलते भर्ती करने की जरूरत है। उसमें जिनकी हालत ज्यादा गंभीर है, उनको भर्ती भी किया गया। रविवार को संक्रमित होने वालों में पुलिस लाइन का हेड कांस्टेबल, हाईकोर्ट के अधिवक्ता, शंकरगढ़ सीएचसी की एएनएम, सिविल लाइंस स्थित आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर, नैनी थाने का सबइंस्पेक्टर संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Investigation reduced, more infected, six dead
prayagraj news : कोरोना की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : prayagraj

490 लोग हुए संक्रमण मुक्त

कोरोना के संक्रमण से रविवार को 490 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इनमें से 40 लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे सहित निजी अस्पतालों से कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है। बाकी 450 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। और दिनों की तरह नए संक्रमितों के मुकाबले संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या अधिक होने से जिले में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 32 सौ के आसपास आ गई है। इसके साथ ही अस्पतालों में बेड की संख्या में जरूरत के मुताबिक खाली है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर किसी भी मरीज को सांस लेने में तकलीफ है तो वे अपने घर पर ऑक्सीजन लगाने की बजाय हॉस्पिटल में भर्ती होकर उपचार कराएं। इससे उनकी जान को भी जोखिम नहीं रहेगी। मरीजों की संख्या घटन से सरकारी के साथ निजी दोनों अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड खाली हैं। 

नौ दिन में पांच दिन तक लगातार छह मौतें

संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद मरने वालों की संख्या तो घटी लेकिन उसका आंकड़ा छह पर ज्यादा दिन टिक रहा है। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नौ दिनों के आंकड़े देखे तो पांच दिन तक लगातार छह मौतें हुई हैं। 15 और आठ मई को नौ लोगों की मौत सरकारी आंकड़े में दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed