फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Five infected again in Big Bazaar, 12 new patients in 24 hours

Prayagraj Corona Update: बिग बाजार में फिर मिले पांच संक्रमित, 24 घंटे में 12 नए मरीज

Tue, 23 Feb 2021 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Five infected again in Big Bazaar, 12 new patients in 24 hours
prayagraj news : कोरोना संक्रमित मिलने पर बिग बाजार को सील कर दिया गया। - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण के प्रसार को जांचने के लिए कराई जा रही फोकस सैंपलिंग अभियान में रविवार को सील किए गए बिग बाजार के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सैनिटाइजेशन के बाद बिग बाजार मंगलवार को खोला जाएगा। संक्रमित पाए गए स्टाफ के संपर्क में आने वाले 18 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, कोलकाता बाजार में दूसरे दिन की जांच में सभी स्टाफ की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को शहर के 16 शॉपिंग मॉल्स स्टाफ की कोरोना जांच की गई। वहीं 1450 लोगों की फोकस सैंपलिंग में सीआरपीएफ के पांच जवान समेत 24 घंटे में कुल 12 नए पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक शॉपिंग मॉल कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद बिग बाजार और कोलकाता बाजार रविवार को सील किए गए थे। सोमवार दोनों स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम कराया गया। शहर के 16 शॉपिंग मॉल्स में आरआरटी टीमों ने कर्मचारियों के साथ 350 संपर्कियों की जांच कॉटैक्ट ट्रेसिंग के दौरान की। बिग बाजार में पांच अन्य कर्मचारियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहां के प्रबंधन ने संक्रमितों के संपर्क में आए 18 कर्मियों को क्वारंटीन करा दिया है। दोनों बाजार (मॉल्स) मंगलवार को कोविट एहतियातों के साथ खोले जाएंगे। गेट पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी। बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीआरपीएफ कैंप में पाए गए संक्रमित

सोमवार को हुई जांच में फाफामऊ सीआरपीएफ कैंप में पांच जवानों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। संक्रमितों में आरएएफ के हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और सीआरपीएफ के कांस्टेबल शामिल हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि कैंप में फोकस सैंपलिंग कराने की व्यवस्था की गई है। जवानों को हिदायत दी गई है कि यदि किसी को लक्षण परिलक्षित हों तो वह खुद को क्वारंटीन कर कोविड जांच जरूर कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोकस सैंपलिंग समेत 5706 लोगों की कोरोना जांच 

जिले में सोमवार को 1450 फोकस सैंपलिंग समेत कुल 5706 लोगों की कोविड जांच की गई। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक कोरोना संक्रमण का प्रसार कम हुआ है, लेकिन बाहर से आने वालों और कोविड प्रोटोकॉल के निर्देशों का पालन न करने से अचानक संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। स्थिति नियंत्रण में है। विभाग जांच का दायरा बढ़ाकर कांटैक्ट ट्रेसिंग तेज करेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को आठ लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। एलथ्री चिकित्सालय में सिर्फ चार कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। उपचार के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed