{"_id":"5eecd0631a12532410172fac","slug":"prayagraj-corona-update-death-of-corona-positive-admitted-in-srn-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: एसआरएन अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: एसआरएन अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव की मौत
Fri, 19 Jun 2020 08:19 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jun 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट 15 जून को आई थी। इसके बाद से ही उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत लालगोपालगंज का रहने वाले 47 वर्ष युवक की तबीयत एक हफ्ते पहले खराब हुई थी। बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने से हालत गंभीर हो गई। वह एसआरएन में कोरोना स्क्रीनिंग कराने गया तो संदिग्ध लगने पर उसे भर्ती कर लिया गया। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
उसकी कोरोना जांच कराई गई। पॉजिटिव आ गया। इसके बाद उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ0 सुजीत कुमार के मुताबिक उसकी तबीयत शुरू से ही खराब थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
कोराना वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान ही उसे वेंटिलेंटर पर रखा गया था। मौत के बाद उसके शव को प्रशासन को सौंप दिया गया। प्रशासनिक अफसरों ने फाफामउ में परिवार के कुछ सदस्यों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक पांच जून को कानपुर खरीददारी करने गया था। लालगोपालगंज के मुख्य बाजार में ही रहकर गुमुटी में जनरल स्टोर चलाता था। कानपुर से आने के पांच छह दिन बाद उसकी तबीयत खराब हुई थी।