Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj corona update: Corona to JR of Surgery Department at SRN Hospital

CornaUpdate: एसआरएन अस्पताल में सर्जरी विभाग की पीजी छात्रा की रिपोर्ट आई निगेटिव, चार संदिग्ध भर्ती 

Fri, 08 May 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
news desk amar ujala, prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
prayagraj corona update: Corona to JR of Surgery Department at SRN Hospital
Prayagraj News - फोटो : prayagraj

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में सर्जरी विभाग की पीजी छात्रा प्रथम वर्ष की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद चिकित्सालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उधर, ओपीडी में आने वालों में चार लोगों को संदिग्ध मानते हुए भर्ती किया गया है। इसमें दो महिला भी शामिल हैं। सभी को वार्ड नंबर नौ में आइसोलेट किया गया है। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पीजी छात्रा पांच-छह दिनों पूर्व लखनऊ से लौटी थी। उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें कमरे में ही आइसोलेट कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को उनकी जांच कराई गई तो कोई स्पष्ट रिपोर्ट नहीं आई। तबीयत खराब होने से अस्पताल में कई तरह की खबरें फैल गईं। कहा जाने लगा कि कोरोना पॉजिटिव हैं। छात्रा को वार्ड नंबर 10 में आइसोलेट कर दिया गया और जांच के लिए दोबारा स्वाब सैंपल भेजा गया। शुक्रवार की देर रात रिपोर्ट निगेटिव आई। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने इसकी पुष्टि की और कहा कि पीजी छात्रा की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन


इसके बाद पीजी छात्रा को हॉस्टल भेज दिया गया। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि कोरोना की ओपीडी में आने वालों में चार लोगों को भर्ती किया गया है। ये सभी जिले के अलग-अलग इलाकों के हैं। इसमें दो महिलाएं हैं। सभी मुंबई रिटर्न हैं। इसमें महिला को सांस लेने में तकलीफ  भी हो रही है। फिलहाल सभी को वार्ड नंबर नौ में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

prayagraj corona update: Corona to JR of Surgery Department at SRN Hospital
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसआरएन में नर्सों ने किया हंगामा, रोस्टर से ड्यूटी लगाने की मांग

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में शुक्रवार को नर्सों ने जमकर हंगामा किया। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने चिकित्सालय की पुराने भवन में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से वार्ता के बाद वे शांत हो गईं।

नर्सों ने चिकित्सालय में कोरोना के मद्देनजर कई कमियां गिनाईं और आरोप लगाया कि चिकित्सालय प्रशासन संक्रमण से बचाव के लिए बेहतर व्यवस्था नहीं कर रहा है। इससे उनके संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में चिकित्सालय प्रशासन को अपने सीनियर ऑफिसर मैटर्न के माध्यम से लगातार अवगत भी करा रहीं हैं। लेकिन उनकी मांगों पर न तो मैटर्न ने ध्यान दिया और न ही चिकित्सालय प्रशासन ने। लिहाजा, वे प्रदर्शन को मजबूर हुईं। नर्सों ने बताया कि चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने उनसे वार्ता कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया। हालांकि इस दौरान चिकित्सालय में तनाव भी बना रहा। 

टीबी मरीज टीबी अस्पताल होंगे शिफ्ट 

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के टीबी वार्ड में भर्ती मरीज टीबी अस्पताल में शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने सीएमओ को पत्र भेजा है। कहा है कि एसआरएन हॉस्पिटल कोविड-19 लेवल-3 का अस्पताल हो गया है। ऐसे में टीबी के मरीजों का रहना ठीक नहीं है। लिहाजा, सभी मरीजों को टीबी अस्पताल शिफ्ट कर दिया जाए। प्राचार्य के निवेदन पर सीएमओ की ओर से एसआरएन के वार्ड नंबर-17 में भर्ती मरीजों को टीबी अस्पताल शिफ्ट किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कहा जा रहा है कि शनिवार को मरीजों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed