फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Corona slowed down, 119 positive on Sunday, one patient died

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में और धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, रविवार को मिले 119 पॉजिटिव, एक मरीज की मौत

Sun, 02 Aug 2020 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona slowed down, 119 positive on Sunday, one patient died
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना से लगातार तीसरे दिन भी थोड़ी राहत वाली खबर रही। 30 जुलाई को मिले 239 मरीजों केे मुकाबले रविवार को 24 घंटे में नए संक्रमितों की संख्या आधी रह गई। रविवार को 119 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला, जबकि रिपोर्ट निगेटिव आने पर 41 लोगों को घर भेज दिया गया। इसके अलावा कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 2688 हो गई है। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona slowed down, 119 positive on Sunday, one patient died
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1404 हो गई है। इससे रिकवरी रेट में 46 फीसदी के आसपास आ गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को 1184 लोगों का स्वाब सैंपल जांच के लिए लिया गया है, जबकि 2420 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नए मामले सामने आने से जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या साढ़े सात सौ के आसपास पहुंच चुकी है। उधर, एसआरएन चिकित्सालय में 16 संदिग्धों को भर्ती किया गया है। वहां कुल चार दर्जन लोग गंभीर हालत में हैं। उनमें से दो दर्जन को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona slowed down, 119 positive on Sunday, one patient died
prayagraj covid-19 news - फोटो : prayagraj
एसआरएन चिकित्सालय कोविड के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि मरने वाला 63 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक चकिया के आनंदपुरम का निवासी है। वह एक अगस्त को एसआरएन चिकित्सालय आया था। उसे सांस लेने में दिक्कत के साथ निमोनिया हो गया था। इससे उसके लंग्स ने काम करना बंद कर दिया था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। एक व्यक्ति की मौत से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 61 पहुंच गई है। उधर, छुट्टी पाने वालों में कोटवा-बनी से पांच, कालिंदीपुरम से 18, रेलवे से एक, बेली से 13, एसआरएन चिकित्सालय से छह लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Corona slowed down, 119 positive on Sunday, one patient died
prayagraj news - फोटो : prayagraj

स्टेट बैंक के दो मैनेजर, इफ्को के अफसर संक्रमित 

रविवार को मिले कोरोना संक्रमितों में स्टेट बैंक के दो मैनेजर, इफ्को के दो अफसर, आयुर्वेदिक डॉक्टर समेत सीआरपीएफ और पुलिस के जवान शामिल हैं। इसके अलावा 80 लोगों में एंटीजन टेस्ट से संक्रमण की पुष्टि हुई है। 29 महिलाएं भी पॉजिटिव आईं हैं। रविवार को पॉजिटिव आने वालों में सबसे अधिक संख्या 41 से 50 साल तक के उम्र वालों की रही। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पॉजिटिव आने वाले 119 लोगों में छह माह के बच्चे से लेकर 74 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। इसमें 61 वर्ष से ऊपर वाले मरीजों का आंकड़ा 10 है, जबकि 51 से 60 साल तक के 15 संक्रमित, 41 से 50 साल तक के 27, 31 से 40 वर्ष तक के 25, 21 से 30 साल तक के 22, 11 से 20 साल तक के 16 और सात बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्टेट बैंक कचहरी की मुख्य शाखा व बमरौली शाखा के मैनेजर, पुलिस विभाग के सबइंस्पेक्टर, इफ्को कंपनी के दो अधिकारी, सीआरपीएफ के दो जवान भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शहरी इलाकों में करेली, खुल्दाबाद, कीडगंज, दरियाबाद, अतरसुइया, तेलियरगंज, करेलाबाग, सिविल लाइंस, कटरा, गयासुद्दीनपुर, बादशाहीमंडी, मुट्ठीगंज, दारागंज, अल्लापुर, करछना, नैनी, झूंसी, होलागढ़, खीरी, फूलपुर आदि इलाकों से भी संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed