फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Corona heavy on police personnel at Magh Mela, one SI, 49 new positives including ten jawans

Prayagraj Corona Update: माघ मेले में पुलिस कर्मियों पर कोरोना भारी, एक एसआई, दस जवानों सहित 49 नए पॉजिटिव

Wed, 06 Jan 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona heavy on police personnel at Magh Mela, one SI, 49 new positives including ten jawans
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
माघ मेला क्षेत्र में कोविड जांच शुरू करने के दूसरे दिन बुधवार को मोबाइल टीमों की जांच में पुलिस लाइन मेला में तैनात दस पुलिस कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि जिले में 39 अन्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं उपचार के दौरान दो संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक जिले में बुधवार को 6374 लोगों की कोविड जांच कराई गई। 49 नए संक्रमितों के साथ जिले में अब तक 28630 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। दो मरीजों की मौत के साथ कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 382 हो गई है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय ने बताया कि बुधवार को नए संक्रमितों में माघ मेला पुलिस लाइन में तैनात एसआई वायरलेस, सात कांस्टेबल, एक हेडकांस्टेबल, सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल, एक कुक, मेजा थाने में तैनात एक एसआई, सराय ममरेज थाने में तैनात एक होमगार्ड, प्रतापुर बीडीओ कार्यालय का गार्ड, कृषि संस्थान नैनी में तैनात एक गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed