फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 329 new corona patients, 259 infection free

Prayagraj Corona Update: कोरोना के 329 नए मरीज, 259 हुए संक्रमण मुक्त

Fri, 18 Sep 2020 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Sep 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 329 new corona patients, 259 infection free
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना के 329 नए मरीजों में कोविड संक्रमण की पुष्टि की गई। सभी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कुल 2879 लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 3683 हो गई है। अब तक 16741 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में शाम तक प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 24 घंटे में कुल 329 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें होम आइसोलेशन के लिए आवेदन करने वालों को छोड़कर संक्रमण की गंभीरता के आधार पर विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

डॉ. बाजपेयी ने बताया कि 24 घंटे में कुल 259 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इनमें विभिन्न कोविड अस्पतालों से 43 मरीज डिस्चार्ज किए गए। वहीं 216 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुर में इस समय 37 मरीज भर्ती हैं। यहां से आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। यूनानी मेडिकल कॉलेज से किसी भी मरीज को छुट्टी नहीं मिली। यहां कुल सात मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अस्पताल में कुल 55 मरीज भर्ती हैं जबकि यहां से चार मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया। बेली अस्पताल से भी दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहां 41 मरीज भर्ती हैं। यूनाईटेड मेडीसिटी से आठ मरीजों को छुट्टी दी गई, यहां कुल 41 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसी तरह साईंनाथ वात्सल्य एएमए अस्पताल से छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहां 30 मरीज भर्ती हैं। एसआरएन एल थ्री अस्पताल में 148 मरीज भर्ती हैं। एसआरएन से कुल 15 लोगों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। 

कोविड संक्रमित बुजुर्ग महिला समेत तीन की गई जान

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय एल थ्री अस्पताल में भर्ती तीन कोविड संक्रमित मरीजों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग महिला समेत दो अन्य बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को कोरोना संक्रमण के साथ अन्य गंभीर बीमारियां थीं। 

एसआरएन के सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत कुमार वर्मा के मुताबिक मम्फोर्डगंज निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग को 13 सितंबर की शाम को भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान पता चला कि उन्हें मधुमेह, उच्चरक्तचाप के साथ दिल की बीमारी थी। उपचार के दौरान रात करीब 12.30 बजे उनकी मौत हो गई। इसी तरह मेजा निवासी 70 वर्षीय महिला कोविड संक्रमण के बाद 12 सितंबर को भर्ती किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि बुजुर्ग महिला टीबी की मरीज थीं। साथ ही उन्हें शूगर और बीपी की भी शिकायत थी। सुबह करीब 6.30 बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

डॉ. सुजीत के मुताबिक जार्जटाउन निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण के साथ फेफड़े का निमोनिया था। उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। दिन में करीब ढाई बजे उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती दो मरीजों को गंभीर हालत में वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, करीब 65 मरीज हाई फ्लो ऑक्सीजन पर हैं। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक डॉक्टरों की रिपोर्ट है कि ऑक्सीजन के सपोर्ट पर जिन मरीजों का इलाज किया जा रहा है, उनमें अधिकतर की हालत पहले से बेहतर है। 

भदोही और कौशाम्बी के दो मरीजों की मौत

स्वरुपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती भदोही और कौशाम्बी के दो कोरोना संक्रमितों की भी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत कुमार वर्मा के मुताबिक भदोही निवासी 72 वर्षीय बुजर्ग को निमोनिया संग सेप्टीसीमिया की शिकायत थी। दिन में दो बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं कौशाम्बी निवासी 71 वषीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण को बीपी, शूगर की शिकायत थी। वह जब भर्ती किए गए थे, उससे पहले उन्हें पैरालिसिस अटैक भी आ चुका था। उपचार को दौरान सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed