फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 2054 new patients found, 13 killed

Prayagraj Corona Update: संक्रमित होने वालों की संख्या घटी, 2054 नए मरीज मिले, 13 की मौत

Sun, 25 Apr 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Apr 2021 01:16 AM IST
सार

  • नौ दिनों के बाद आंकड़ा 2100 से आया नीचे, 12228 लोगों की हुई जांच
  • 1807 हुए संक्रमण मुक्त, बेड के साथ ऑक्सीजन की भी बनी रही मुसीबत

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 2054 new patients found, 13 killed
prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना से थोड़ी राहत मिली है। नौ दिनों के बाद 24 घंटों में नए संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 2100 सौ नीचे आया है। शनिवार को कुल 2054 नए संक्रमित पाए गए, जबकि इसके पहले 14 अप्रैल को 1891 कोरोना मरीज गए थे। उसके बाद लगातार आंकड़ा 2100 से अधिक बना रहा। इसके अलावा शनिवार को 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1807 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए। 

विज्ञापन


जिले में एक्टिव केसों की संख्या अधिक होने से रेमडेसिविर जैसी जीवन रक्षक दवाओं के साथ ऑक्सीजन और बेड का संकट बना रहा। शनिवार को बेड के लिए लोग सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भटकते रहे। जहां से बेड खाली हुए वहां कुछ लोगों को शिफ्ट करा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी ढाई से तीन हजार संक्रमित ऐसे हैं, जिन्हें बेड की तुरंत जरूरत है।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 2054 new patients found, 13 killed
जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन - फोटो : PTI
कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शनिवार को 12228 लोगों की जांच की गई। उसमें से 2054 नए संक्रमित मिले। इनमें से बीस फीसदी लोगों को भर्ती होने की जरूरत है, लेकिन बेड खाली न होने की वजह से उन्हें भर्ती करना संभव नहीं हो सका। उधर, निजी डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी बनी रही। इससे मरीज भर्ती होने में घबराते रहे। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण भी ऑक्सीजन समस्या बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर एसआरएन चिकित्सालय, बेली, रेलवे अस्पताल मरीजों से भरे रहे। एसआरएन सहित कई अस्पतालों से शनिवार को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 58 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि 1749 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed