फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: 128 new infected including DIG stamp, RAF commandos found

Prayagraj Corona Update: डीआईजी स्टांप, आरएएफ कमांडो सहित 128 नए संक्रमित मिले

Sun, 22 Nov 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 128 new infected including DIG stamp, RAF commandos found
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
कोरोना से एक बार फिर संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही। शनिवार को जहां 137 लोग संक्रमण मुक्त हुए, वहीं 128 नए संक्रमित मिले। इससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 25893 पहुंच गई, जबकि 24438 लोग संक्रमण मुक्त हो गए। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शनिवार को डीआईजी स्टांप , आरएएफ कमांडो सहित कई कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


उधर सीएमओ के मुताबिक शनिवार को संक्रमण से मुक्त हुए 25 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जबकि 112 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। छुट्टी पाने वालों में एसआरएन से 17, बेली से सात और निजी कॉलेज का एक मरीज है। इसके अलावा 195 लोग संक्रमित होेने पर भर्ती हैं। एसआरएन में सबसे अधिक 115, बेली में 51 और निजी अस्पताल में 29 लोग भर्ती हैं, 916 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


शनिवार को एजी ऑफिस के सहायक ऑडिट ऑफिसर, चाका ब्लॉक के एक शिक्षक, बीजेपी राज्य कमेटी के सदस्य, एक लाइनमैन, झलवा स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर, सीडीए पेंशन परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी, डीआरएम ऑफिस का चपरासी, आरएएफ का कमांडो, डीआईजी स्टांप रजिस्ट्रेशन भी संक्रमण की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed