फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: spread in dangerous condition, one more death, 296 infected in 24 hours

Prayagraj Corona Update: खतरनाक स्थिति में प्रसार, एक और मौत, 24 घंटे में 296 संक्रमित 

Sat, 03 Apr 2021 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: spread in dangerous condition, one more death, 296 infected in 24 hours
prayagraj news : कोविड की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है, लेकिन आमजन लापरवाह बने हुए हैं। शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या चौंकाने वाली रही। 24 घंटे में 296 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले वर्ष अप्रैल 2020 में पूरे अप्रैल महीने में सिर्फ पांच संक्रमित चिह्नित किए गए थे। इस साल अभी अप्रैल के दो दिन बीते हैं, लेकिन संक्रमितों की संख्या 518 हो गई है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष इसी माह में चार एक्टिव मरीज थे, अब इनकी संख्या 820 हो गई है। शुक्रवार को एसआरएन अस्पताल में एक 75 वर्षीय संक्रमित की मौत भी हो गई। साथ ही जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 415 हो गई है। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। 24 घंटे में जहां संक्रमण के 296 नए मामले सामने आए वहीं जांच का दायरा भी बढ़ा है। शुक्रवार को 6318 लोगों की जांच की गई।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: spread in dangerous condition, one more death, 296 infected in 24 hours
prayagraj news : कोविड वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : prayagraj

संक्रमितों में रिटर्निंग आफीसर, व्यापारी, गृहणी और अधिवक्ता शामिल
शुक्रवार को जिन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई उनमें रिटर्निंग आफीसर बहादुरपुर भी हैं। अन्य संक्रमितों में व्यापारी, पांच गृहणी और तीन अधिवक्ता शामिल हैं। दो बैंक कर्मियों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: spread in dangerous condition, one more death, 296 infected in 24 hours
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
36 लोगों ने दी कोरोना को मात
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच करीब दो महीने बाद एक दिन में 36 लोगों ने कोरोना को मात दी। जिला सर्विलांस 
अधिकारी डॉ शीतांशु शुक्ला के मुताबिक स्वस्थ होने वाले संकमितों में आठ लोगों को एलथ्री एसआरएन अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 28 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। उन्होंने बताया कि जिस संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हुई वह 31 मार्च को गंभीर हालत में एसआरएन के कोविड वार्ड में भर्ती किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed