फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: Four corona infected, including two soldiers of Jhansi police station, stirring up

Prayagraj Corona News: झूंसी थाने के दो सिपाहियों समेत चार मिले कोरोना संक्रमित, मचा रहा हड़कंप 

Sat, 18 Jul 2020 09:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Four corona infected, including two soldiers of Jhansi police station, stirring up
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण का दायरा शहर से लेकर देहात तक बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले नई झूंसी पुलिस चौकी के सामने एक व्यापारी और उसके परिवार में चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। चार दिन के भीतर झूंसी में आधा दर्जन से ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इसी बीच शनिवार को झूंसी थाने में तैनात दो सिपाहियों, एक भाजपा नेता समेत चार कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित लोगों को कोटवां के लेवल 1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झूंसी थाने में आज सेनिटाइजेशन भी कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को कैंप लगाकर सभी पुलिसकर्मियों की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona News: Four corona infected, including two soldiers of Jhansi police station, stirring up
prayagraj news - फोटो : prayagraj

झूंसी थाने में सिपाही और दरोगा मिलाकर कुल 78 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें से दो सिपाहियों की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब चल रही थी। उन्हें बुखार के साथ ही खांसी भी आ रही थी। शुक्रवार को नई झूंसी पीएचसी में कोरोना की जांच कराई गई थी। इसमें दोनों सिपाहियों समेत भाजपा नेता और उनके भाई ने भी अपनी कोरोना जांच कराई थी।

विज्ञापन

Prayagraj Corona News: Four corona infected, including two soldiers of Jhansi police station, stirring up
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों सिपाहियों समेत भाजपा नेता व उनके भाई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोपहर में सभी को बनी-कोटवां गांव स्थित लेवल 1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही झूंसी थाना परिसर में सेनिटाइजेशन भी कराया गया।

थाना प्रभारी सनुज यादव ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग थाना परिसर में कैंप लगाकर सभी पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराएगा। दो पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मचा रहा। तीन दिन पहले नई झूंसी पुलिस चौकी के सामने एक थोक व्यापारी और उसके परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पूरे इलाके को सील किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed