{"_id":"618d5734f648910bba415771","slug":"prayagraj-corona-news-a-new-positive-of-corona-in-ashok-nagar-seven-days-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona News : अशोक नगर में कोरोना का एक नया पॉजिटिव, सात दिन का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona News : अशोक नगर में कोरोना का एक नया पॉजिटिव, सात दिन का अलर्ट
Thu, 11 Nov 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण से राहत के बीच बृहस्पतिवार को कोरोना का एक नए व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्ति अशोक नगर निवासी है। दिवाली बीती अब स्वास्थ्य विभाग छह के एक सप्ताह बाद तक अलर्ट मोड पर है। अफसरों के मुताबिक संक्रमण प्रसार रोकने की रणनीति के तहत कोविड जांच का काम अभी जारी रहेगा।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक जिले में 48 घंटे बाद कोरोना का एक संक्रमित मिलने के बाद कोविड जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नए संक्रमित स्थानीय हैं, लेकिन उनके घर कोई बाहर से तो नहीं आया, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अभी सात दिन विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि जिला जल्द कोरोना संक्रमण से शून्य होगा।
डॉ. तिवारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने कोराना संक्रमण को मात भी दी है। कुल 4367 लोगों ने कोविड जांच कराई। अभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के लिए अतिरिक्त टीमों की तैनाती रहेगी। छठ पर्व पर अन्य प्रदेशों से आने वाले ऐसे यात्रियों की अनिवार्यत: कोविड जांच की जा रही है, जिनमें कोविड के लक्षण दिखे।