फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Congress's ruckus on inflation, demonstrated by wearing a garland of vegetables

प्रयागराज : महंगाई पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल, सब्जियों की माला पहनकर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Nov 2021 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 11:13 PM IST
सार

इंदिरा गांधी चौराहे पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से लोेगों के घरों का बजट गड़बड़ा गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Congress's ruckus on inflation, demonstrated by wearing a garland of vegetables
Prayagraj News : महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कांग्रेसियों ने महंगाई के मुद्दे पर बुधवार को प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। दोनों सरकारों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए गले में सब्जियों की माला पहनकर प्रदर्शन किया। रसोई गैस के खाली सिलिंडर लेकर मार्च भी निकाला। उधर, शहर पश्चिमी और दक्षिणी में भी महंगाई के खिलाफ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी चौराहे पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से लोेगों के घरों का बजट गड़बड़ा गया है। सरकार सुध लेने को तैयार नहीं है। इसके बाद कांग्रेसियों का मार्च नेवादा, राजापुर, न्याय मार्ग, एजी ऑफिस होते हुए प्रधान डाकघर पहुंचकर समाप्त हो गया।
विज्ञापन


गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है और न ही प्रदेश की सरकार। किसानाें से बिचौलिए कौड़ी के भाव सब्जियां लेकर उसे महंगे दामों में बेच रहे हैं। प्रदीप मिश्रा अंशुमन, उज्वल शुक्ला, नफीस अनवर, अशोक सिंह, हसीब अहमद, गौरव पांडेय, सुशील कुमार, सुरेंद्र शुक्ला, रंजन प्रजापति, कमल भाटिया, दीपचंद्र शर्मा, नयन कुशवाहा, निजामुद्दीन, शकील अहमद, शुभम शुक्ला, शाहनवाज असलम, सुशील मिश्रा, मो. हसीन, राजू सिंह, सिराज अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कबीर आश्रम से फांसी इमली तक रवि पासी के नेतृत्व में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। इमली गंाव में हुई नुककड़ सभा में शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने दावा किया कि सूबे में कांग्रेस की सरकार का आना तय है। कहा कि खाने-पीने की चीजों से लेकर अन्य जरूरी सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। प्र


भारी प्रदेश सचिव उज्जवल शुक्ला, अवधेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, अतुल, पंकज, राधेश्याम आदि रहें। इसी प्रकार एडीसी से निकली यात्रा थाने वाली सड़क से हौली व बीच वाली सड़क से होते भार्गव कोठी पर नुककड सभा में तब्दील हो गई। विजय मिश्रा, नफीस अनवर, देवी पांडेय, भोले सिंह, अनूप त्रिपाठी, अंजुम नाज़, नयन कुशवाहा, जावेद उर्फी, हिमांशु केसरवानी, अजेंद्र गौढ़, पियूष तिवारी, अरशद अली आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed