फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: College teachers also opened front for old pension

प्रयागराज : पुरानी पेंशन के लिए कॉलेजों के शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा

Sat, 20 Nov 2021 07:48 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: College teachers also opened front for old pension
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को हुई ऑक्टा की आम सभा में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जारी आंदोलन को समर्थन दिया गया और 21 जनवरी को दोपहर एक बजे इस मुद्दे पर सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में हुई ऑक्टा की ऑनलाइन आमसभा में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए चलाए जा रहे विभिन्न संगठनों के आंदोलनों को समर्थन दिया गया। ऑक्टा सदस्यों ने कहा कि जब अल्पकाल के लिए चुने गए सांसदों, विधायकों को पेंशन मिल सकती है तो 30-40 वर्षों की निरंतर सेवा के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं मिल सकती है। तय हुआ कि अटेवा की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में किए जा रहे आंदोलन में ऑक्टा अपना समर्थन देगा। 
विज्ञापन


साथ ही भविष्य में होने वाले आंदोलनों में पुरानी पेंशन बहाल होने तक ऑक्टा की ओर से सक्रिय सहभागिता की जाती रहेगी। आमसभा ने प्रस्ताव पारित किया कि अटेवा के आंदोलन के समर्थन में 21 जनवरी को दोपहर एक बजे सभी सदस्य सुभाष चौराहे पर एकत्र होंगे। आम सभा में डॉ. उमेश सिंह, डॉ. केएन सिंह, डॉ. धीरज चौधरी, डॉ. रेफाक अहमद, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका तिवारी, डॉ. पवन यादव, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. आशीष मिश्र आदि शामिल रहे। संचालन महासचिव अमित सिंह ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed