फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Nikay Chunav 2023 Bjp Bags Absent From Atiq’s Area Voting Rate Slow in Prayagraj Civic Polls

Prayagraj Nikay Chunav : माफिया अतीक के इलाके के मतदान केंद्रों पर नहीं दिखे भाजपा के बस्ते, वोटिंग भी धीमी

Thu, 04 May 2023 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 May 2023 03:51 PM IST
सार

Prayagraj Nagar Nigam Election 2023: माफिया अतीक अहमद के इलाके के मतदान केंद्रों पर भाजपा के बस्ते गायब दिखे। इसको खौफ कहा जाए या प्रत्याशियों की अनदेखी माना जाए, लेकिन चकिया कसारी मसारी इलाके के कई मतदान केंद्रों पर न तो भाजपा के झंडे बैनर दिखे न ही मतदान केंद्रों के आसपास भाजपा के टेंट और बस्ते ही दिखे।

विज्ञापन
Prayagraj Nikay Chunav 2023 Bjp Bags Absent From Atiq’s Area Voting Rate Slow in Prayagraj Civic Polls
माफिया अतीक के घर के सामेन स्थित मतदान केंद्र पर दिखा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Prayagraj Nikay Chunav News माफिया अतीक अहमद के इलाके के मतदान केंद्रों पर भाजपा के बस्ते गायब दिखे। इसको खौफ कहा जाए या प्रत्याशियों की अनदेखी माना जाए, लेकिन चकिया कसारी मसारी इलाके के कई मतदान केंद्रों पर न तो भाजपा के झंडे बैनर दिखे न ही मतदान केंद्रों के आसपास भाजपा के टेंट और बस्ते ही दिखे। इन इलाकों में मतदान की गति भी धीमी देखी गई।

विज्ञापन




विज्ञापन





अतीक अहमद के पैतृक मकान के ठीक सामने अल हमरा फारूकी गर्ल्स इंटर कॉलेज है। यहां पर मतदान हो रहा है। लेकिन गति काफी धीमी है। इस केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के साथ ही कई ऐहतियाती इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों की वीडियो कैमरे से निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बेनीगंज के पास स्थित एडीसी लॉ कैंपस के आसपास भी भाजपा के बस्ते और टेंट तंबू नहीं दिखे, जबकि यह हिंदू बाहुल्य इलाका है। बावजूद अतीक के घर के मोहल्ले से सटा होने के कारण इधर भी भाजपा की गतिविधियां न के बराबर रहीं। मतदान केंद्र पर भीड़ भी काफी कम दिखी। कुछ लोग इसे खौफ बता रहे हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर स्थानीय पार्षद प्रत्याशी के कमजोर होने के कारण बस्ते नहीं लगाए जा सके हैं।

Trending Videos

Prayagraj Nikay Chunav 2023 Bjp Bags Absent From Atiq’s Area Voting Rate Slow in Prayagraj Civic Polls
अतीक के घर के सामने स्थित बूथ पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विकास के मुद्दे पर डाले गए वोट
अतीक अहमद के घर के सामने स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने आए वासिफ अली कहते हैं कि यह पूरी तरह से स्थानीय मुद्दों का चुनाव है और उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोट डाला है। इसी तरह करेली की रहने वाली आरजू ने भी अतीक अहमद के घर के सामने स्थित अल हमरा फारूकी गर्ल्स इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में वोट डाला है। उनका कहना है कि जो होना था वह हुआ, लेकिन उन्होंने वोट सिर्फ और सिर्फ इस मुद्दे पर डाला है कि उनके क्षेत्र का विकास कौन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed