{"_id":"5fbe75ee231b1047645aaa9d","slug":"prayagraj-city-got-another-railway-over-bridge-gift-deputy-cm-keshav-maurya-tweeted-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : शहर को मिली एक और रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : शहर को मिली एक और रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर दी जानकारी
Wed, 25 Nov 2020 08:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Nov 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयाग रेलवे स्टेशन के समीप आईईआरटी और मजार रेल फाटक बंद होने के बाद लगने वाले जाम से हजारों लोगों को अब निजात मिलेगी। प्रदेश सरकार ने मजार रेल फाटक पर रेल ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए प्रदेश कैबिनेट ने 53 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इस महत्वपूर्ण रेल फाटक पर रेल ओवरब्रिज निर्माण की जानकारी बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर दी।
डिप्टी सीएम ने ट्वीट में कहा कि प्रयागराज वासियों को एक और रेल ओवरब्रिज की सौगात मिली है। तेलियरगंज/मजार से बड़ा बघाड़ा, सलोरी रोड को जोड़ने वाले फाटक संख्या 75ए के ऊपर 53 करोड़ की लागत से आरओबी बनाने की कैबिनेट मंजूरी मिल गई है। इस पुल का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होगा।
प्रयागराज वालों को इसके लिए बधाई। बता दें कि लंबे समय से आईईआरटी और मजार रेल फाटक पर लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय लोग आरओबी की मांग कर रहे थे। लोगों की यह मांग अब मान ली गई है। कुंभ के पूर्व ही इसी रेल मार्ग पर एमएनएनआईटी रेल फाटक पर भी एक आरओबी का निर्माण किया गया। इसके अलावा प्रयाग स्टेशन के पहले बक्शी बांध फाटक पर भी आरओबी के लिए भूमि पूजन हो चुका है।