फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Chitrakoot development area will be formed, six districts will be included

Prayagraj : प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र का होगा गठन, छह जिले होंगे शामिल

Wed, 28 May 2025 11:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 May 2025 11:54 AM IST
सार

प्रदेश के दक्षिणी इलाके में औद्योगिक, आर्थिक और रोजगार के अवसरों को व्यापक रूप से बढ़ावा देने के लिए जल्द ही प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र का गठन होगा।

विज्ञापन
Prayagraj-Chitrakoot development area will be formed, six districts will be included
चित्रकूट रेलवे स्टेशन परिसर में बनाई गई रामायण काल से जुड़ी कलाकृतियां । - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के दक्षिणी इलाके में औद्योगिक, आर्थिक और रोजगार के अवसरों को व्यापक रूप से बढ़ावा देने के लिए जल्द ही प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र का गठन होगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इसका प्रस्ताव प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने तैयार किया है। इसमें प्रयागराज सहित छह जिले शामिल होंगे। मंगलवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आनलाइन बैठक कर सभी डीएम से 31 मई तक सुझाव पीडीए को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र में प्रयागराज, चित्रकूट के अतिरिक्त बांदा, हमीरपुर, कौशाम्बी और फतेहपुर जिले को शामिल किया जाएगा। प्रस्तावित क्षेत्र 23107.90 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसमें 28 तहसीलें और 64 विकास खंड शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से इलाके को समृद्ध कर पर्यटन, कृषि उद्योग और आर्थिक गतिविधियों के लिए विकसित करना है। मंडलायुक्त ने कहा कि इसके माध्यम से रोजगार सृजन, कनेक्टिविटी सुधार और सामाजिक विषमताओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में सभी जिलों के डीएम एवं मंडलायुक्त बांदा भी शामिल रहे।

विज्ञापन

 

शासन के निर्देश पर प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के गठन का प्रस्ताव प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार कराया गया है। 31 मई तक सभी छह जिलों के डीएम से सुझाव पीडीए को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सुझाव आने के बाद इसका अवलोकन कर शासन को भेजा जाएगा। इस क्षेत्र के गठन होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। - विजय विश्वास पंत, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed