फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Child's death due to trap in tractor rotavator

प्रयागराजः ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से बालक की मौत

Mon, 22 Jul 2019 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Child's death due to trap in tractor rotavator
फूलपुर के कनौजा कला गांव में रोटावेटर से मृतक आकाश के रोते विलखते परिजन। - फोटो : PHOOLPUR
ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से बालक की दर्दनाक मौत
विज्ञापन

फूलपुर के कनौजा कला गांव में हुआ हादसा
फूलपुर। खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। रोते-बिलखते परिजन भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर फूलपुर पुलिस भी वहां पहुंच गई। परिजनों को समझा-बुझाकर उसने किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा।
फूलपुर कोतवाली के कनौजा कला निवासी श्याम लाल यादव के ट्रैक्टर से गांव के इंद्रजीत के खेत की जुताई हो रही थी। इसी बीच गांव के ही ओम प्रकाश भारतीया ने अपने बड़े बेटे आकाश 12 वर्ष को अपने खेत में जुताई का समय पूछने के लिए भेजा। खेत में पहुंचकर जब आकाश ने ट्रैक्टर की गति धीमी देखी तब उसने चढ़ने की कोशिश की। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर के आगे गिर पड़ा। आकाश को गिरता देख चालक ने ट्रैक्टर रोका। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया लेकिन गंभीर चोट आ जाने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही आकाश के परिजन भी भागकर मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक वहां हंगामा होता रहा। इस बीच फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवाया। बालक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इनसेट-
तीन भाई व दो बहनों में बड़ा था आकाश, कोहराम
फूलपुर। आकाश बाबूगंज स्थित एक इंटर कालेज में 6वीं कक्षा का छात्र था। आकाश की दर्दनाक मौत से भाई बहनों के साथ ही मां सुनीता देवी व पिता ओम प्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। ओम प्रकाश के तीन पुत्र आदित्य व अमित में आकाश सबसे बड़ा था। दो बहनों ज्योति व प्रिया का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे का शव देखते ही मां सुनीता गश खाकर जमीन पर गिर गई। घंटों उसे होश ही नहीं आया। आस-पास के लोग किसी तरह पिता एवं उसके भाई-बहनों को संभालते रहे। आकाश की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

फूलपुर के कनौजा कला गांव में रोटावेटर से मृत आकाश की फाइल फोटो।

फूलपुर के कनौजा कला गांव में रोटावेटर से मृत आकाश की फाइल फोटो।- फोटो : PHOOLPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed