फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj chheoki junction : GRP rescues youth who fell from Mumbai mail

prayagraj chheoki junction : मुंबई मेल से गिरे युवक को जीआरपी ने बचाया

Mon, 30 May 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 May 2022 12:04 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार झारखंड चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के लहरबेड़ा गांव निवासी सुरेश महतो पुत्र उदयभान महतो शनिवार को गोमो स्टेशन से नासिक जाने के लिए चढ़ा था। वह बोगी संख्या एस छह पर सफर कर रहा था।

विज्ञापन
prayagraj chheoki junction : GRP rescues youth who fell from Mumbai mail
Prayagraj News : छिवकी जंक्शन पर ट्रेन से फिसले यात्री को रेलवे पुलिस ने बचाया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छिवकी रेलवे स्टेशन पर रविवार को मुंबई मेल पर चढ़ते समय फिसलकर प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गिरे युवक को वहां मौजूद जीआरपी जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। बाद में ट्रेन को शंकरगढ़ स्टेशन पर रोककर उसका सामान उतरवाया गया। जीआरपी ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां वह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। प्लेटफार्म पर हुए इस हादसे को देखकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार झारखंड चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के लहरबेड़ा गांव निवासी सुरेश महतो पुत्र उदयभान महतो शनिवार को गोमो स्टेशन से नासिक जाने के लिए चढ़ा था। वह बोगी संख्या एस छह पर सफर कर रहा था। छिवकी स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो वह कुछ लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतर गया। इसी बीच अचानक ट्रेन चल दी वह किसी तरह ट्रेन पर चढ़ तो गया। लेकिन बोगी में उसी दौरान धक्का मुक्की से वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच बने गेप में गिर गया।
विज्ञापन



वह पूरे तरह से पटरी पर गिरता इससे पहले वहां मौजूद जीआरपी सिपाही रामू यादव और वीजेंद्र यादव ने लपक कर उसे अपनी ओर खिंच लिया, जिससे वह ट्रेन के नीचे नहीं जा सका और उसकी जान बच गई। ट्रेन वहां से रवाना हो गई। बाद में कमांड पर सूचना देकर शंकरगढ़ स्टेशन पर उसका सामान सुरक्षित उतरवा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed