फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Chargesheet against former MLA's son in rape case

प्रयागराज : पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म केस में चार्जशीट

Mon, 10 Jan 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 09:12 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी कवि अहमद फिलहाल अंतरिम जमानत पर है और उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट में लंबित है। ब्यूटी कॉन्टेस्ट की तैयारी करने वाली कैंट निवासी पीड़िता ने 2018 में जिम खोला था।

विज्ञापन
Prayagraj: Chargesheet against former MLA's son in rape case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कवि अहमद के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने उसके खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए और इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि चार्जशीट कोर्ट में प्रेषित कर दी गई है। सिविल लाइंस थाने में पीड़िता ने इसी साल 12 सितंबर को उसके खिलाफ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में केस दर्ज कराया था। साथ ही मारपीट व गालीगलौज के साथ ही धर्म बदलने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी कवि अहमद फिलहाल अंतरिम जमानत पर है और उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी कोर्ट में लंबित है। ब्यूटी कॉन्टेस्ट की तैयारी करने वाली कैंट निवासी पीड़िता ने 2018 में जिम खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तहरीर में आरोप लगाय है कि इसी दौरान कवि उससे हिंदू बनकर मिला और बिजनेस पार्टनर बनाने के बहाने लखनऊ ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील तस्वीर व वीडियो भी बना लिया और फिर लगातार इसे वायरल करने की धमकी देकर दरिंदगी करता रहा। 12 सितंबर की शाम पीवीआर के पास सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पिस्टल सटाकर जान से मारने को धमकाया। मोबाइल व चेन भी छीन ली।

लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अटकी
फरार आरोपी कवि अहमद और उसके पिता पूर्व सपा विधायक सईद अहमद के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अब भी अटकी हुई है। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उसके दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी गई है। इसी तरह धोखाधड़ी के केस में पूर्व विधायक के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है। लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed