फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Career counseling program of Amar Ujala, placement officer gave career tips to girls

अपराजिता अभियान: प्लेसमेंट अफसर ने छात्राओं को दिए करियर टिप्स, ‘आस्क’ के सिद्धांत पर अमल करें

Fri, 01 Mar 2019 09:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Mar 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Career counseling program of Amar Ujala, placement officer gave career tips to girls

‘आस्क’ यानी एटीट्यूड, स्किल और नॉलेज, इस सिद्धांत को अपने जीवन में उतारें, इसका पालन करें, आपको लक्ष्य पाने से कोई नहीं रोक सकता। कोई भी कंपनी हो, नौकरी देने से पहले छात्र-छात्राओं में इन्हीं गुणों को तलाशती है और अगर ये गुण हैं तो लक्ष्य जरूर मिलेगा। यह बात इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के प्लेसमेंट अफसर शाश्वत ने शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ के अपराजिता अभियान के तहत आर्य कन्या में आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


बतौर मुख्य वक्ता शाश्वत ने छात्राओं को करियर बनाने के लिए प्रेरित किया और सफलता के मंत्र दिए। कहा, जब आप इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो कंपनियों में बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं जो आपका एटीट्यूड, चलने, उठने, बैठने के तरीके आदि पर नजर रखते हैं। स्किल का मतलब कोई भी ऐसा गुण, जो आपको व्यक्तिगत तौर पर दूसरोें से अलग करता है और हर शख्स में यह होता है, बस उसे पहचाने, परखने की जरूरत है। जहां तक नॉलेज की बात है तो इसके लिए शिक्षण संस्थान हैं और बाकी नॉलेज अनुभव से आती है।
विज्ञापन


उन्होंने कॉमर्स की छात्राओं से कहा कि केपी ट्रेनिंग कॉलेज में जीएसटी का एक कोर्स शुरू हुआ है। कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट मिलता है। आप दूसरों के लिए जीएसटी फाइल कर सकती हैं। इसे आय का माध्यम बना सकती हैं। यह तो एक छोटा सा उदाहरण है। रास्ते ढेरों हैं। हमारे यहां नौकरी है लेकिन स्किल की कमी है, इसलिए पद खाली रह जाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और ‘अमर उजाला’ के अभियान की सराहना करते हुए छात्राओं से कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लिए उदाहरण बनें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. इभा सिरोठिया ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. रमा सिंह ने सभी को अपराजिता अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘फोर-सी’ भी है सफलता का मंत्र
प्लेसमेंट अफसर शाश्वत ने ‘फोर-सी’ पर जोर देकर कहा कि छात्राएं इस सिद्धांत का भी पालन, क्योंकि सफलता के लिए यह सबसे जरूरी है। ‘फोर-सी’ यानी क्रिटिकल थिंकिंग, कम्युनिकेशन, कोलेबोरेशन एवं क्रिएटिविटी, जो किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है। उन्होंने कम्युनिकेशन के बार में छात्राओं को सरल तरीके से समझाया। कहा कि कम्युनिकेशन का मतलब केवल भाषा नहीं, बल्कि आपकी बॉडी लैंग्वेज, आंखों से अपनी बात कहने का तरीका, उठने, बैठने, चलने का तरीका, हैंड मूवमेंट जैसी चीजें भी कम्युनिकेशन को बेहतर और मजबूत बनाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed