फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Cantonment hospital full of suspected dengue patients, the number of patients is increasing continu

Prayagraj : डेंगू के संदिग्ध मरीजों से छावनी अस्पताल फुल, लगातार बढ़ रही रोगियों की संख्या,

Mon, 10 Oct 2022 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 11:29 PM IST
सार

सोमवार को छावनी अस्पताल में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। हालत यह है कि अस्पताल डेंगू के संदिग्ध मरीजों से फुल हो गया है। भर्ती सभी मरीजों की शुरुआती जांच में प्लेटलेट्स 30 हजार से भी कम मिले हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Cantonment hospital full of suspected dengue patients, the number of patients is increasing continu
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

डेंगू का प्रकोप छावनी के मोहल्लों में भी फैलने लगा है। छावनी अस्पताल में आने वाले मरीजों में बुखार पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा है। हालत यह है कि अस्पताल के सभी 54 बेड पर डेंगू संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। ऐेसे में अस्पताल प्रशासन ने भी अब नए मरीजों को भर्ती करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन



सोमवार को छावनी अस्पताल में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। हालत यह है कि अस्पताल डेंगू के संदिग्ध मरीजों से फुल हो गया है। भर्ती सभी मरीजों की शुरुआती जांच में प्लेटलेट्स 30 हजार से भी कम मिले हैं। भर्ती होने वाले ज्यादातर मरीज सदर बाजार और अशोक नगर इलाके के हैं। 

विज्ञापन

मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल ने हाल ही में बेडों की संख्या 40 से बढ़ाकर 54 कर दी थी। लेकिन जल्द ही सभी बेड फुल हो जाने की स्थिति में अस्पताल प्रशासन नए मरीजों को भर्ती करने से मना करने लगा है। हालांकि, इन सबके बीच अस्पताल का कहना है कि मंगलवार को दस और बेड बढ़ाए जाने की तैयारी है।


 छावनी अस्पताल के प्रोजेक्ट हेड सिद्धार्थ पांडेय ने बताया कि बेड खाली न होने की वजह से नए मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं। एक मरीज को पूरी तरह से स्वस्थ होने में चार दिन का समय लग रहा है। लेकिन ठीक होने वालों से अधिक बीमार मरीजों की संख्या अधिक है। ऐसे में अब मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना मुश्किल हो रहा है। लगातार संदिग्ध डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या पर जिला प्रशासन की भी निगाह बनी हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नानक सरन, जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह व कई अन्य अधिकारी अस्पताल का दौरा भी कर चुके हैं।

अशोक नगर व सदर बाजार के अधिकतर मरीज
अस्पताल में भर्ती 54 मरीजों में से सदर बाजार और अशोक नगर के 13 मरीज हैं। इसके अलावा पीआई बाजार के सात व सुलेम सराय के छह मरीज हैं। बाकी अन्य क्षेत्रों के मरीज यहां पर भर्ती हैं। इन सभी मरीजों का इलाज आयुर्वेद व एलोपैथिक पद्घति से किया जा रहा है।


हमारे यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन सभी मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है। कई मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मंगलवार तक 10 बेड और बढ़ा दिए जाएंगे, ताकि मरीजों को परेशान न होना पड़े। - सिद्धार्थ पांडेय, प्रोजेक्ट हेड, छावनी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed