फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Bullets fired after Friday prayers, two people including a woman injured

Prayagraj : जुमे की नमाज के बाद तड़तड़ाई गोलियां, महिला समेत दो घायल

Fri, 13 Mar 2026 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Mar 2026 06:03 PM IST
सार

प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में दो पक्षों में चली गोली चलने से खलबली मच गई। गोली लगने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Bullets fired after Friday prayers, two people including a woman injured
मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में दो पक्षों में चली गोली चलने से खलबली मच गई। गोली लगने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन


15 दिन पहले फुजैल के लड़कों ने नजर नाम के लड़के को मामूली बात पर जमकर मारा पीटा था। इसके बाद मामला शांत हो गया, लेकिन शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद फुजैल व नजर आमने सामने आ गए। इसके बाद फिर दोनों में कहासुनी होने लगी। नजर ने धमकी दी कि अब हाथ उठाओगे तो गोली मार दूंगा। इस बात पर फूजैल ने कहा मार गोली तो नजर ने देशी तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने से पास में खड़ी फुजैल की पत्नी व भतीजे को गोली लग गई। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। तत्काल दोनों को अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed