फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Bulldozer of PDA again Run against illegal plating

प्रयागराज : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ फिर गरजा पीडीए का बुलडोजर, 200 बीघे पर हुए अवैध निर्माण ध्वस्त

Mon, 04 Apr 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 11:13 PM IST
सार

पीडीए के जोनल अधिकारी अजय कुमार के मुताबिक 2019 से लगातार नोटिस जारी करने और सुनवाई की तिथि मुकर्रर करने के बाद भी अभिजीत इंफ्रालैंड की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ।

विज्ञापन
Prayagraj: Bulldozer of PDA again Run against illegal plating
Prayagraj News : अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से चल रहा अभियान जारी है। सोमवार को अभिजीत इंफ्रालैंड प्रा.लि. की करीब 200 बीघे पर हुई अवैध प्लाटिंग पर पीडीए का बुलडोजर गरजा। सुबह पीडीए के संयुक्त सचिव/ जोनल अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जलालपुर घोसी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। पीडीए की ओर से अभिजीत इंफ्रालैंड प्रा.लि. की तरफ से दो साल पहले से लगातार नोटिस दी जा रही थी। प्राधिकरण की ओर से दूसरे पक्ष की बात सुनने के लिए सुनवाई की तिथि भी दो बार निर्धारित की गई थी। 

विज्ञापन



पीडीए के जोनल अधिकारी अजय कुमार के मुताबिक 2019 से लगातार नोटिस जारी करने और सुनवाई की तिथि मुकर्रर करने के बाद भी अभिजीत इंफ्रालैंड की तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस बारे मेें न्यायालय में अभियोजन दर्ज किए जाने के लिए आख्या प्रस्तुत की गई और एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र भी प्रेषित किया गया। साथ ही भूखंडीय विकास किए जाने के कारण सचिव रेरा लखनऊ को भी 5 मई 2019 को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन



इसी क्रम में सोमवार को अभिजीत इंफ्रालैंड प्रा.लि. की करीब 200 बीघे में तैयार 750 भूखंडों पर सीमांकन के लिए बाउंड्री को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अवर अभियंता बीएन सिंह, राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय पुलिस बल एवं पीडीए प्रवर्तन टीम के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद रहे। पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह के अनुसार आगे भी अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोरांव व फाफामऊ में भी चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
पीडीए की ओर से सोमवार केे फाफामऊ और सोरांव में भी अतिक्रमण विरोध अभियान चला। जोनल अधिकारी आलोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में जोन - 6 के अंतर्गत फाफामऊ, सोरांव में 2 बरातघर, 5 व्यवसायिक एवं आवासीय अवैध निर्माण के विरुद्ध सीलबंदी की कार्रवाई की गई।


प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से लखनऊ रोड पर शिवकांत यादव द्वारा अवैध रूप से बेसमेंट और भूतल पर किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही मलाकहरहर में शिवमूरत पटेल द्वारा फाफामऊ बालाजी गेस्ट हाउस को सील किया गया। फाफामऊ सोरांव बाजार में अखंड प्रताप सिंह द्वारा तैयार कराए गए दुकान को सील किया गया। चंद्रमणी मौर्या द्वारा सोरांव में अवैध व्यवसायिक दुकान को सील किया गया।


पीडीए की टीम ने लेबर चौराहा स्थित लालजी गुप्ता के आवासीय /व्यवसायिक दुकान को सील किया। इसी क्रम में ममता देवी द्वारा आवासीय भवन के भूतम में तैयार कराए गए निर्माण को सील किया गया। इस दौरान पीडीए की तरफ से क्षेत्रीय अवर अभियंता अशोक कुमार सिंह, सुपरवाइजर अमरनाथ सिंह, क्षेत्रीय पुलिस बल एवं पीडीए प्रवर्तन टीम के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed