सीएम योगी बोले : कोरोना महामारी के दौरान घर से बाहर नहीं निकले बुआ और बबुआ
योगी ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। भाजपा ने कोरोना कालखंड के दौरान पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा की। कहा कि जब देश की बागडोर मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व के हाथ में हो तो चिंता बिल्कुल न करें।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशाम्बी में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सिर्फ बीजेपी ने जनता की सेवा की। पूरी महामारी के दौरान बुआ और बबुआ कहीं नहीं दिखे। भाई और बहन का भी पता नहीं चला। बबुआ सिर्फ मोबाइल पर ही गेम खेलते रहे। उनकी बचपन की आदत अभी तक नहीं गई है। यूपी में माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
योगी ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। भाजपा ने कोरोना कालखंड के दौरान पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा की। कहा कि जब देश की बागडोर मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व के हाथ में हो तो चिंता बिल्कुल न करें। कहा कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से कौशाम्बी में 10 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जब गांव से प्रतिभावान खिलाड़ी निकलेंगे तभी तो देश को मेडल मिलेंगे।
योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहने अनाज का पैसा नेताओं के जेब में जाता था जो आर इनकम टैक्स रेड के माध्यम से दीवारों से निकाला जा रहा है। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्या कांग्रेस कराती या बुआ बबुआ कराते। जो भक्तों पर गोली चला रहे थे वह क्या मंदिर बनवाते। राम मंदिर का निर्माण वही करेगा जो रामभक्त होगा। इस दौरान योगी ने 87 करोड़ की परियोजनाओ का लोकार्पण किया।
गरीबों से भूमि छीनकर बनाई गई हवेलियां की गईं ध्वस्त
जिन पेशेवर माफियाओं ने जमीन हड़पकर हवेलियां बनाई थी। भाजपा सरकार ने यह हवेली बुलोजर से ध्वस्त कर दिया। आज प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास का शुभारंभ हो रहा है। पहले राम भक्तों पर गोलियां चलाई जाती थी। आज भव्य मंदिर बन रहा है। पहले कांवर यात्रा पर रोक लगाई जाती थी आज फूल बरसाए जा रहे हैं। प्रयागराज में दिव्य कुंभ का आयोजन हो रहा है। पहले कुंभ में भगदड़ मचती थी और लोगों की जानें जाती थीं।