फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: BPCL retired sub-manager found dead body

प्रयागराजः बीपीसीएल के सेवानिवृत्त उपप्रबंधक की मिली लाश 

Thu, 25 Apr 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: BPCL retired sub-manager found dead body
naini - फोटो : प्रयागराज
क्षेत्र के नए यमुना पुल के नीचे बुधवार सुबह यमुना नदी में एक वृद्ध की लाश पाई गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो पता चला कि बीते तीन दिन से लापता चल रहे शुआट्स के प्रोफेसर डा. रंजन ए जान के बड़े भाई राजन हेमलेट मिंटों की वह लाश थी। पुलिस ने प्रोफेसर के घरवालों को खबर दी। घरवाले मौके पर पहुंच गए और उनकी शिनाख्त की। उनकी मौत हत्या और आत्महत्या के बीच में उलझ गई है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एडीए कालोनी निवासी राजन हेमलेट मेंटो जान (65) पुत्र स्वर्गीय पीए जान बीपीसीएल से उपप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। पत्नी की मौत के बाद वह अकेले पड़ गए थे। गत 22 अप्रैल को वह घर से निकले थे, उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। 23 अप्रैल को उनके भाई रिचर्ड एम जान ने नैनी कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनके एक भाई प्रोफेसर डा. रंजन ए जान शुआट्स में प्रोफेसर हैं। बुधवार को सुबह नैनी नए पुल के नीचे यमुना में उनकी लाश उतराती हुई मिली। उनके शरीर पर पूरे कपड़े थे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जहां डूबने से मौत की पुष्टि की गई है। जिससे खुदकुशी और हत्या के बीच मामला उलझ कर रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed