फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Boyfriend did not pick up the phone, then the girl jumped from the new bridge into the Yamuna

प्रयागराज : ब्वॉयफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो युवती ने नए पुल से यमुना में लगाई छलांग

Fri, 04 Feb 2022 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 11:35 PM IST
सार

नए पुल से शुक्रवार को एक युवती नदी में कूद गई। उसे गोताखोरों ने बचा लिया। पता चला कि युवती के दोस्त ने उसका फोन नहीं उठाया था। इसी कारण वह नाराज हो गई थी। युवती के घर वालों को बुलाकर उसे समझाया गया। 

विज्ञापन
Prayagraj: Boyfriend did not pick up the phone, then the girl jumped from the new bridge into the Yamuna
prayagraj news : प्रयागराज में नए यमुना पुल पर लगाया गया नो सेल्फी जोन का बोर्ड। - फोटो : prayagraj

विस्तार

नए पुल से शुक्रवार को एक युवती नदी में कूद गई। उसे गोताखोरों ने बचा लिया। पता चला कि युवती के दोस्त ने उसका फोन नहीं उठाया था। इसी कारण वह नाराज हो गई थी। युवती के घर वालों को बुलाकर उसे समझाया गया। 

विज्ञापन




प्रेमिका से विवाद के बाद कूदा था नए पुल से, शव मिला
नए पुल से 31 जनवरी को कूदे मोहित यादव का शव शुक्रवार को यमुना में मिल गया। प्रेमिका से विवाद के बाद वह नदी में कूद गया था। पांच दिनों से गोताखोर उसके शव को ढूंढ रहे थे। एटा के चंदन नगर का रहने वाला मोहित यादव (25) नोएडा में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था। मोहित एटा की ही रहने वाली एक युवती से दोस्ती थी।
विज्ञापन




युवती प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। 31 जनवरी को मोहित युवती से मिलने प्रयागराज आया था। दोनों नए पुल पर घूम रहे थे। उसी समय दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मोहित नए यमुना पुल से कूद गया। गोताखोरों ने उस दिन प्रयास किया था लेकिन मोहित का कुछ पता नहीं चला। मोहित का भाई सोनू यादव बुलंदशहर में सिपाही है। सूचना पर सोनू यहां आ गया था। घटना वाले दिन से ही मोहित की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को शव बरामद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed