फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Body trade was going on in rental room, three arrested

प्रयागराजः किराये के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2020 11:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Mar 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Body trade was going on in rental room, three arrested
demo pic
कैंट के आकलैंड रोड पर किराये पर लिए गए मकान में देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक हालत में एक महिला व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। देानेां ने खुद को सेना का जवान बताया है। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों से मिली सूचना पर शनिवार शाम सीओ वृजनारायण सिंह के नेतृत्व में राजापुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह व अन्य ने आकलैंड रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति के घर छापा मारा। जहां  एक कमरे में एक महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। वहां बड़ी मात्रा में अन्य आपत्तिजनक चीजेें भी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई शिवकुटी के जोंधवल निवासी महिला ने यह कमरा किराये पर ले रखा था।
विज्ञापन


गिरफ्तार अन्य दोनों ने अपना नाम जीतेंद्र कुमार निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश व कुशल मेधी निवासी असम बताया। साथ ही यह भी बताया कि दोनों सेना में हैं और मौजूदा वक्त में उनकी तैनाती हिसार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में यह भी पता चला कि दोनों स्पोर्ट्स कोर्ट से भर्ती हुए हैं और किसी प्रतियोगिता में शामिल होने ही यहां आए थे। इसी दौरान फोन के जरिए उनका संपर्क महिला से हुआ। पुलिस का कहना है कि तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। जवानों की गिरफ्तारी के संबंध में सेना के अफसरों को भी सूचना भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed