प्रयागराज : भाजपा ने डॉ. वीके सिंह को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए पिछले कुछ दिनों से जिस नाम पर चर्चा चल रही थी, उसी नाम पर पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी मुहर लगा दी। रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की मौजूदगी में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने डा. वीके सिंह को प्रयागराज से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
हंडिया के वीके सिंह को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा करने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि वीके सिंह इस बार हंडिया विधानसभा के वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव का संपूर्ण विकास केवल केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में ही संभव है।
उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा के दिन ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने एवं उसे गति देने के लिए ही पार्टी ने प्रयागराज के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श करने के बाद ही वीके सिंह को प्रत्याशी बनाया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने डा. वीके सिंह का मुंह भी मीठा करवाया। सिविल लाइंस स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारयों ने डा. वीके सिंह को शुभकामनाएं देने के साथ बुके एवं फूल भी भेंट किया। इस अवसर पर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, नीलम करवारिया, राजमणि कोल, प्रवीण पटेल, डा. अजय भारती, विक्रमाजीत मौर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, दीपक पटेल, सुबोध सिंह, अरुण अग्रवाल, नरेंद्र देव पांडेय, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।