फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Big game of fake fertilizer exposed in Kheri, 250 bags of MOP seized

Prayagraj : खीरी में नकली खाद का बड़ा खेल बेनकाब, 250 बोरी एमओपी जब्त

Wed, 13 Aug 2025 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

किसानों की मेहनत और पैदावार से खेलने वाले खाद माफिया पर प्रशासन ने बड़ी चोट मारी है। मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी कर आशु खाद भंडार, खीरी के गोदाम में भरा नकली खाद का जाल उजागर किया गया।

विज्ञापन
Prayagraj: Big game of fake fertilizer exposed in Kheri, 250 bags of MOP seized
खीरी में नकली खाद की बिक्रा का भंडाफोड़ हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किसानों की मेहनत और पैदावार से खेलने वाले खाद माफिया पर प्रशासन ने बड़ी चोट मारी है। मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी कर आशु खाद भंडार, खीरी के गोदाम में भरा नकली खाद का जाल उजागर किया गया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम जब गोदाम में दाखिल हुई तो वहां का नज़ारा हैरान करने वाला था। तीन कमरों में एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश), एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट), यूरिया, जिंक सल्फेट, एनपीके (नाइट्रोजन-फास्फोरस-पोटाश) और सल्फर का भंडारण मिला।
विज्ञापन


जांच में चम्बल फर्टिलाइजर्स ब्रांड की एमओपी नकली पाई गई—जिसमें नमक या बालू मिलाकर असली जैसी बनावट बनाई गई थी। मौके से 250 बोरी यह मिलावटी एमओपी बरामद हुई, जबकि रिलायंस पॉलीप्रोपाइलीन होमोपॉलिमर की करीब 240 बोरियों में भी यही सामग्री भरी पाई गई। टीम को 300 नई प्रिंटेड बोरियां भी मिलीं, जिन्हें नकली खाद भरने के लिए मंगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) स्टॉक मिलान में लगभग 4000 बोरी यूरिया भी कम पाई गई। जिला कृषि अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि मौके से सभी प्रकार की खाद के एक-एक नमूने लेकर स्टॉक समेत गोदाम को सील कर दिया गया है। साथ ही, पूरे प्रकरण की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई है और संबंधित के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे गोरखधंधे में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed